Doordrishti News Logo

जोधपुर से दिल्ली फ्लाइट में जा रही महिला के बैग में मिला कारतूस

  • महिला के पिता आर्मी में कर्नल थे
  • भूल से बैग में आना बताया

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर से दिल्ली फ्लाइट में जा रही महिला के बैग में मिला कारतूस। जोधपुर से दिल्ली फ्लाइट में जाते महिला के बैग में कारतूस मिला। महिला के खिलाफ एयरपोर्ट थाने में मामला दर्ज कराया गया। फिलहाल महिला की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरंभिक पड़ताल में सामने आया कि उसके पिता आर्मी में कर्नल रह चुके हैं। संभवत: यह कारतूस उन्हीं का होगा जो भूलवश बैग में आ गया होगा। फिलहाल पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी है।

जोधपुर: आफरी की चार दीवारी तोड़,कब्जे का प्रयास

एयरपोर्ट थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि मंगलवार को जोधपुर से दिल्ली जा रही एक फ्लाइट में महिला के सामान की चैकिंग में कारतूस मिला। इस पर सीआई एसएफ की एसआई मिनाक्षी चौधरी की तरफ से महिला पांचवी रोड महेश हॉस्टल के पास रहने वाली यशोदा राजपुरोहित के खिलाफ आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दी गई।

थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि संभवत: महिला के बैग में यह कारतूस भूल से आया होगा। उसके पिता आर्मी में कर्नल पद पर रह चुके हैं। उसके पास में यह कारतूस कहां से आया इस बारे में पता लगाया जा रहा है। फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Related posts:

तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

June 1, 2026

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

June 1, 2026

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

June 1, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

June 1, 2026

युवक का रास्ता रोककर हमला

June 1, 2026

You missed