Doordrishti News Logo

जोधपुर: ताले तोड़ने की कोशिश नहीं टूटे तो बाइक से चुराया पेट्रोल

  • नाबालिग होने का संदेह

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: ताले तोड़ने की कोशिश नहीं टूटे तो बाइक से चुराया पेट्रोल। शहर के सरदारपुरा थाना क्षेत्र में तीन लड़कों ने एक घर में चोरी का प्रयास किया। वह ताले तोड़ने में सफल नहीं हो सके तो वहां रखी बाइक से पेट्रोल चुरा ले गए। पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया।

पुलिस फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। इस संबंध में मकान मालिक की तरफ से शिकायत दी गई है। सीसीटीवी फुटेज में इनके नाबालिग होने का भी अंदेशा बना है। चौपासनी सातवीं रोड निवासी मनीष पुरोहित पुत्र कैलाशचंद्र पुरोहित ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें बताया कि मंगलवार सुबह करीब 4.20 बजे तीन लड़कों ने उनके घर में चोरी का प्रयास किया।

जोधपुर: कृषि मंडी इलाके में 14 ग्राम एमए ड्रग्स सहित युवक को पकड़ा

वे घर में अंदर नहीं घुस सके तो उन्होंने बाहर रखी बाइक का ताला तोड़ने की कोशिश भी की। इसमें भी सफल नहीं होने पर उन्होंने बाइक की टंकी से पेट्रोल चुरा लिया। उन्होंने पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवाए है जिसमें वह चोरी करते नजर आ रहे हैं। फुटेज के आधार पर वह कम उम्र के प्रतीत हो रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान के प्रयास में जुट गई है।

Related posts:

तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

June 1, 2026

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

June 1, 2026

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

June 1, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

June 1, 2026

युवक का रास्ता रोककर हमला

June 1, 2026

You missed