जोधपुर: पावटा बस स्टैंड के शौचालय में युवक ने लगाया फंदा
- पावटा बस स्टेण्ड टॉयलेट चैकर को कहा कपड़े धोने है टाइम लगेगा,30 रुपए दिए और बाथरूम में लगाया फँदा
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: पावटा बस स्टैंड के शौचालय में युवक ने लगाया फंदा। शहर के पावटा स्थित रोडवेज बस स्टैंड के बाथरूम में एक युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। बस स्टैंड पर आत्महत्या का पता चलते ही वहां यात्रियों में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद उदयमंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की।
उदयमंदिर थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि पीपाड़ निवासी योगेश (30) पुत्र तेजाराम ने रोडवेज बस स्टैंड के बाथरूम में जाकर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। फिलहाल उसके सुसाइड करने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। उसके परिजनों को भी सूचित कर बुलाया गया। पुलिस ने शव का महात्मा गांधी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है। उसके आत्महत्या के कारणों को लेकर जांच की जा रही है।
जोधपुर: खेत पर काम करते करंट से कृषक की मौत
सुसाइड नोट नहीं मिला,30 रूपए दिए
थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि मृतक योगेश की मां नहीं है। पिता भी सामान्य मेहनत मजदूरी करते हैं। वह खुद भी बेरोजगार था। वह आज दिन में आया और यहां बस स्टेण्ड पर टॉयलेट चैकर से कहा कि उसे कपड़े धोने है और टाइम लगेगा। इसके लिए उसे 30 रुपए दिए गए थे। फिर वह अंदर गया मगर काफी देर तक वापिस बाहर नहीं आया। इस पर पास की पुलिस चौकी पर इतिला दी। पुलिस के सहयोग से दरवाजे की कुंडी को तोड़ा गया तो वह रस्सी से फंदा लगाए मिला। वह रस्सी भी साथ लेकर आया था।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

