जोधपुर: करो योग रहो नीरोग के नारों से गुंजा मेहरानगढ़

  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्वाभ्यास पर जन-जागरूकता रैली
  • विधायक अतुल भंसाली ने दिखाई हरी झण्डी
  • अधिकाधिक सहभागिता का किया आह्वान
  • जिला प्रशासन व आयुष विभाग की पहल पर सामूहिक योगाभ्यास में दिखा उत्साह

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: करो योग रहो नीरोग के नारों से गुंजा मेहरानगढ़। करो योग,रहो नीरोग और योग मार्ग नित चलना है, सदा स्वस्थ हमें रहना है,जैसे नारों से गुरुवार की सुबह मेहरानगढ़ दुर्ग की तलहटी गूंज उठी। अवसर था 21 जून को मनाए जाने वाले 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंट डाउन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित जन-जागरूकता रैली व सामूहिक योगाभ्यास का।

योग दिवस को आशातीत सफल बनाने का किया आह्वान
शहर विधायक अतुल भंसाली ने मेहरानगढ़ प्रांगण से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और आमजन से आह्वान किया कि अधिकाधिक संख्या में योग दिवस कार्यक्रमों में भाग लेकर स्वस्थ समाज निर्माण में योगदान दें। उन्होंने कहा कि योग को अपनी दैनिक जीवनचर्या का हिस्सा बनाना आज समय की सबसे बड़ी ज़रूरत बन चुका है।

विभिन्न स्थलों पर हो रहा सामूहिक पूर्वाभ्यास
कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन जोधपुर व आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। सामूहिक पूर्वाभ्यास मेहरानगढ़ दुर्ग तलहटी के साथ-साथ सम्राट अशोक उद्यान एवं मंडोर उद्यान में भी आयोजित हुआ,जिसमें आयुर्वेद नर्सिंग प्रशिक्षण केन्द्र पूंजला के विद्यार्थियों,आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों तथा स्थानीय नागरिकों ने सामूहिक सहभागिता निभाई।

जोधपुर: विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर 11 विभूतियों का होगा सम्मान

आयुर्वेद विभाग के संभागीय अतिरिक्त निदेशक डॉ.राजीव लोचन शर्मा एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. शरीफ ने संयुक्त वक्तव्य में बताया कि योग दिवस के अवसर पर विविध स्थलों पर विशेष आयोजन किए जाएंगे। कार्यक्रम में डॉ.अशोक मित्तल,डॉ.अनुराग शर्मा,डॉ.गोपाल नारायण शर्मा,डॉ.रामलाल चौधरी, डॉ.नवनीत दाधीच,डॉ.सस्नेहा मित्तल,डॉ.देवेन्द्र सिंह राठौड़ सहित अनेक विशेषज्ञ चिकित्सक एवं योग प्रशिक्षक उपस्थित थे। सहायक नोडल अधिकारी डॉ. राजकुमार चौहान ने बताया कि शुक्रवार 20 जून को पुनः प्रातः 6:15 बजे मेहरानगढ़ दुर्ग,अशोक उद्यान व मंडोर उद्यान में सामूहिक योगाभ्यास आयोजित किया जाएगा।

Related posts:

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026

हाई रिस्क प्रेगनेंसी की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश

September 5, 2026

मुख्य सचिव ने किया उम्मेद चिकित्सालय का निरीक्षण

September 5, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर किए मंदिर दर्शन

September 5, 2026

विकास व सुशासन के रोडमैप के साथ मैदान में उतरी भाजपा

September 5, 2026

धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्माष्टमी पर्व

September 5, 2026