मन्नारगुड़ी-जोधपुर ट्रेन 9 ट्रिप बदले मार्ग से चलेगी

जोधपुर(डीडीन्यूज) दक्षिण रेलवे के चेन्नई एषुंबूर रेलवे स्टेशन यार्ड में यात्री सुविधा हेतु लिए जा रहे ब्लॉक के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर चलने वाली दो ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि दक्षिण रेलवे के चेन्नै एषुंबूर स्टेशन यार्ड में प्लेटफॉर्म संख्या 1 से 4 पर सुगम रेल संचालन व यात्री सुविधाओं के विस्तार के मद्देनजर ब्लॉक लिया जा रहा है जिससे जोधपुर मंडल पर चलने वाली दो ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा और वह चेन्नै बीच होकर चलाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि ब्लॉक के कारण ट्रेन 22674,मन्नारगुड़ी-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस वीकली जो 23 व 30 जून,7,14,21,28 जुलाई और 4,11 व अगस्त को मन्नारगुड़ी से प्रस्थान करेगी वह चेन्नै बीच के परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। ट्रेन चेन्नै बीच स्टेशन पर रात्रि 8 बजे आगमन कर 8.15 बजे प्रस्थान करेगी।

जोधपुर रेलवे: निबंध प्रतियोगिता सम्पन्न

इसी तरह ट्रेन 22631,मदुरै- बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस वीकली जो 26 जून,3,10,17,24 व 31 जुलाई तथा 7 व 14 अगस्त को मदुरै से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग चेन्नै बीच होकर संचालित होगी व चेन्नै बीच स्टेशन पर रात्रि 8 बजे आगमन कर 8.15 बजे प्रस्थान करेगी।

Related posts:

राजस्थान के 78 उत्कृष्ट बीएलओ सम्मानित,जोधपुर के ओमाराम का सम्मान

November 21, 2025

जोधपुर में बेस्ट बीएलओ ऑफ द डे

November 21, 2025

जोजरी नदी प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान के बाद जिला प्रशासन का सख़्त एक्शन

November 21, 2025

डंपर ने ली युवक की जान लोगों ने रास्ता रोक जताया विरोध

November 21, 2025

ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक से भिड़ी कार पूर्व सरपंच की मौत,पुत्री घायल

November 21, 2025

इंफो सोफ्ट कंपनी में निवेश के नाम पर 77.50 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

November 21, 2025

आतंकवादियों के बहुचर्चित केस में शर्मा स्पेशल पीपी नियुक्त

November 21, 2025

पकड़े गए संदिग्ध लोगों से पड़ताल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई

November 20, 2025

ढाई लाख की नगदी के साथ पांच तोला सोना चोरी

November 20, 2025