सुरक्षा उपकरणों सहित सावधानी से कार्य करने को किया जागरूक
- श्रमिक सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
जोधपुर(डीडीन्यूज),सुरक्षाउपकरणों सहित सावधानी से कार्य करने को किया जागरूक। जोधपुर शहर में राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना चतुर्थ चरण के अन्तर्गत रूडिप जोधपुर अधीक्षण अभियंता लक्ष्मण पंवार के निर्देशन में सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई द्वारा वर्षा जल निकासी ड्रेनेज परियोजना आरटीओ नाला निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को सुरक्षा,स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया।
सामाजिक विकास विषेषज्ञ संतलाल सारण नें श्रमिकों को कार्यस्थल पर सुरक्षा संबंधित सावधानी व सुरक्षा उपायों के साथ कार्य करने की जानकारी देते हुए सुरक्षा उपकरणों का उपयोग तथा बचाव के विशेष उपाय के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया। स्वच्छता पर चर्चा करते हुए बताया कि साफ-सफाई का ध्यान रखने हुए छोटे-छोटे उपाय कर हम कई बीमारियों से होने वाले शारीरिक एवं आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं।
जोधपुर: सतगुरु कबीर प्राकट्य दिवस आज होगा संत का समागम
अन्त में सरकार द्वारा चलायी जा रही श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी व श्रमिक कार्ड के महत्व के बारे में समझाया। संवेदक फर्म एसएमसीसी से एसओटी अशोक गर्ग ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

