जोधपुर: हादसों में तीन की मौत
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: हादसों में तीन की मौत। कमिश्ररेट के जिला पश्चिम में अलग-अलग हादसों में दो युवतियों सहित तीन की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई करते हुए शव परिजन को सुुपुर्द किए है।
झंवर पुलिस ने बताया कि झंवर निवासी छोटूसिंह पुत्र जालमसिंह ने मर्ग दर्ज कराया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री रूपा कंवर ने 6 जून को भूलवश पानी के स्थान पर कीटनाशक का सेवन कर लिया था। जिस पर तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर उसकी बाद में उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द किया।
बड़ला नगर झंवर निवासी लक्ष्मण राम पुत्र बाबूराम जाट ने मर्ग में रिपोर्ट दी कि उसकी बहन 22 वर्षीय गीता ने भूल से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर उसकी बाद में मौत हो गई। झंवर पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सुुपुर्द किया।
जोधपुर: एलिवेटेड रोड के लिए 1243.19 करोड़ स्वीकृत
लूणी पुलिस ने बताया कि ढाकों का बास हमीर नगर फींच निवासी 27 वर्षीय महेंद्र पुत्र तेजाराम ढाका ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पता लगने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। रिश्तेदार श्रीराम ढाका ने मर्ग में रिपोर्ट दी है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

