Doordrishti News Logo

जोधपुर: तू मुझे पसंद नहीं..जैसे बारबार के तानों और मारपीट से परेशान महिला ने लगाया फंदा

  • महिने भर पहले पति मध्यप्रदेश से पत्नी को लाया था जोधपुर
  • पिता ने दी रिपोर्ट

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: तू मुझे पसंद नहीं..जैसे बारबार के तानों और मारपीट से परेशान महिला ने लगाया फंदा। मध्यप्रदेश के शिवपुरी की रहने वाली एक महिला ने जोधपुर के बोरानाडा क्षेत्र में अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला का पति उसे तू मुझे पसंद नहीं है जैसे बार बार ताने देता था। शादी चार साल पहले हुई थी।

एक महिने पहले पति उसे मध्यप्रदेश से जोधपुर लेकर आया और यहां बोरानाडा में रहकर मजदूरी करने लगा था। उसका किसी अन्य युवती से वार्तालाप होता रहता था। मृतका के पिता ने अपने जमाई,सास ससुर को नामजद करते हुए बोरानाडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एमपी से परिजन के आने पर शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन को सुपुर्द किया है। जांच एसीपी बोरानाडा आनंदसिंह राजपुरोहित की तरफ से की जा रही है।

मध्यप्रदेश के कोटानाका शिवपुरी निवासी जगमोहन यादव पुत्र विष्णु यादव की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। इसमें बताया कि उसकी पुत्री 19 वर्षीय जमुनाबाई की शादी चार साल पहले मध्यप्रदेश के गुना स्थित नागफनी निवासी राहुल यादव पुत्र रघुवीर यादव के साथ कराई गई थी। शादी के बाद से ही उसका पति राहुल,ससुर रघुवीर एवं सास रजिया उसको तंग और परेशान के साथ के मारपीट करते थे। रिपोर्ट के अनुसार उसका जमाई राहुल किसी अन्य महिला से फोन पर बातचीत करता था,जिसको लेकर उसकी बेटी कई बार मना कर चुकी थी। मगर वह नहीं मानता था और मारपीट करता रहता था।

एक महिने पहले उसका जमाई राहुल उसकी बेटी जमुनाबाई को लेकर जोधपुर आ गया। यहां बोरानाडा में सिद्धार्थ लखनपाल के बाड़े पर रहकर मजदूरी करने लगा। यहां पर भी उसकी बेटी से मारपीट करता रहता था। उसकी बेटी जमुना बाई ने अपने ताउ की बेटी बहन ममता और सुनील को मारपीट के बारे में बताया था। 8 जून की सुबह भी जमुना के साथ मारपीट की गई।

जोधपुर: हादसों में तीन की मौत

बाद में उसका पति राहुल दूध लेने बाहर चला गया। वापिस लौटा तो जमुना फंदे पर लटकी मिली। मृतका के पिता ने मध्यप्रदेश से आकर अब पति राहुल,सास रजिया और ससुर रघुवीर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस की तरफ से अग्रिम जांच की जा रही है।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026