पदक जीतकर जोधपुर पहुंचने पर ऋषभ का किया स्वागत
जोधपुर(डीडीन्यूज),पदक जीतकर जोधपुर पहुंचने पर ऋषभ का किया स्वागत।रूस के मास्को में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मास्को स्टार वुशु चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता ऋषभ परिहार के जोधपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
जोधपुर वुशु संघ अध्यक्ष सुरेश डोसी ने बताया कि ऋषभ परिहार ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए मास्को स्टार वुशु चैंपियनशिप में देश के लिए रजत पदक जीता। ऋषभ के जोधपुर पहुंचने पर स्टेशन पर जोधपुर खेल जगत के पदाधिकारीयों एवं विभिन्न खेल संगठन ने उनका स्वागत किया। रेलवे स्टेशन से रामसागर चौराहे तक विभिन्न समाज और संस्थाओं ने जुलूस निकाल कर घर तक ले गए। रास्ते में विभिन्न संगठनों,समाज के लोगों ने खिलाड़ी का सम्मान किया।
जोधपुर: बिलाड़ा के तालाब बने पक्षियों के शरणस्थल
इस मौके पर सुमेर शिक्षण संस्थान के पदाधिकारी,जोधपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी ने भी खिलाड़ी का स्वागत किया।कोच विनोद आचार्य ने बताया कि ऋषभ ने पदक जीतकर जोधपुर का नाम खेल जगत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया,कोच रोहित तेजी,चन्द्र टाक,चंद्रेश शर्मा,कामेश सिसोदिया,जोधपुर वुशु संघ के कोषाध्यक्ष रविंद्र जांगिड़ ने सभी खेल संगठनों एवं संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।