जोधपुर: अतिक्रमण हटाने गए दस्ते और पुलिस पर पथराव कई चोटिल, हवाई फायर के साथ अश्रुगैस छोड़ी

  • उम्मेद सागर बांध कैचमेट एरिया में अतिक्रमण
  • पुलिस चलाया असामाजिक तत्वों के खिलाफ धरपकड़ अभियान
  • रात तक 108 लोगों को पकड़ा गया
  • 70 अतिक्र मण ध्वस्त किए

जोधपुर(डीडीन्यूज),अतिक्रमण हटाने गए दस्ते और पुलिस पर पथराव कई चोटिल,हवाई फायर के साथ अश्रुगैस छोड़ी। शहर के निकट सोमवार सुबह उम्मेद सागर बांध के केचमेट एरिया में किये गये अतिक्रमण को हटाने पहुंचे नगर निगम,पीएचईडी तथा पुलिस के जाब्ते के साथ क्षेत्रवासियों ने जमकर भारी विरोध किया। प्रशासन को अतिक्रमियों का कोपभाजन बनना पड़ा। असामाजिक तत्व के युवकों ने जाब्तों पर पथराव करना शुरू कर दिया। पुलिस को अपने बचाव के लिए अश्रुगैस छोडऩे के साथ हवाई फायर करना पड़ा।

इस पथराव में पुलिस के जवान और निगम दस्ते का जेसीबी का चालक सहित काफी लोग चोटिल हो गए। पत्थरबाजी से मीडियाकर्मी भी बच नहीें पाए। सूचना मिलने पर डीसीपी वेस्ट राजर्षि राज वर्मा और नगर निगम दक्षिण की महापौर वनिता सेठ भी मौके पर पहुंचे।

यहां पहुंचे अतिक्रमकण हटाने 
नगर निगम दक्षिण के वार्ड दस से जुड़े उम्मेद सागर केचमेंट एरिया में हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए पीएचईडी और पुलिस का जाब्ता वहां पहुंचा। अतिक्रमण को लेकर प्रशासन की तरफ से पहले ही जानकारी दे दी गई थी। सोमवार की सुबह भी पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी जेसीबी और अन्य संसाधन लेकर मौके पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। इस पर महिलाओं और पुरूषों ने पुलिस व दस्ते का जमकर विरोध जताना शुरू कर दिया। लोग पहाड़ी एरिया में जमा भी हो गए। ज्यों ज्यों दस्ता आगे बढ़ता गया विरोध भी तेज होता गया। एक जगह जाकर जब दस्ता पहुंचने लगा तो कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया।

अचानक पथराव से पुलिस जाब्ता और दस्ते के कर्मचारी भागे 
अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई के समय अचानक उत्पति युवकों द्वारा पुलिस और निगम दस्ते पर पथराव करना शुरू कर दिया गया। जिससे उन्हें एकबारगी अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। कई लोग इसमें चोटिल हो गए। महिलाएं और बच्चों को भी पथराव में शामिल कर दिया।

हालात बिगड़ने पर अतिरिक्त जाब्ता और अधिकारी पहुंचे 
इधर मौके पर हालात बिगडऩे की स्थिति में पुलिस नियंत्रण कक्ष से अतिरिक्त पुलिस जाब्ते को बुलाया गया। डीसीपी वेस्ट राजर्षि राज वर्मा खुद मौके पर पहुंचे। महापौर दक्षिण वनिता सेठ भी मौका स्थल पर पहुंची। बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।

मोबाइल फोन सेवा प्रदाता कंपनियों के लिए निषेधाज्ञा जारी

असामाजिक तत्वों को पकड़ने के लिए पुलिस जाब्ते को लगाया 
पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजर्षि राज ने बताया कि कार्रवाई में राजकार्य में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्वों की धरपकड़ शुरू कर दी गई है। बदमाशों को पकडऩे के लिए पुलिस को अभियान में लगाया गया है। जब तक अतिक्रमण नहीं हट जाता तब तक पुलिस वहां तैनात रखी जाएगी।

67 अतिक्रमण चिन्हित 
नगर निगम की मानें तो यहां पर 67 अतिक्रमण को चिन्हित किया गया है। आज सुबह दस अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई की गई थी।

70 अतिक्रमण हटाए,108 लोगों को पथराव करने पर पकड़ा 
नगर निगम,पीएचईडी और पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत रात तक 70 अतिक्रमणों को ध्वस्त किया गया। साथ ही पुलिस पर पथराव करने वाले 108 लोगों को पकड़ा गया है।

Related posts:

कमरे में लगी आग में झुलसने से युवक की मौत

December 17, 2025

कार में मिला 92 किलो अवैध डोडा पोस्त तीन गिरफ्तार

December 17, 2025

टॉप टेन में चयनित साढ़े तीन साल से फरार अफीम सप्लायर को पकड़ा

December 17, 2025

अवैध हथियार सहित चार शातिर गिरफ्तार 4 पिस्टल 6 मैग्जीन व 13 जिंदा कारतूस बरामद एसयूवी जब्त

December 17, 2025

बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

December 17, 2025

जोधपुर का हिस्ट्रीशीटर 8.60 लाख की एमडी सहित अजमेर में गिरफ्तार।

December 17, 2025

सब्जी कारोबारी पर जानलेवा हमले के दो और आरोपी गिरफ्तार

December 17, 2025

करणसिंह उचियारड़ा ने दिल्ली में सचिन पायलट से की मुलाकात

December 17, 2025

आशापूर्णा बिल्डकॉन लिमिटेड को मिला रियल एस्टेट क्षेत्र का प्रतिष्ठित सम्मान

December 17, 2025