Doordrishti News Logo

जोधपुर: सालों ने बहनोई और उसके चचेरे भाई पर किया चाकू से हमला

  • पारिवारिक विवाद
  • एक की हालत गंभीर,दूसरा सामान्य
  • आरोपियों की तलाश जारी

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: सालों ने बहनोई और उसके चचेरे भाई पर किया चाकू से हमला। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र सेक्टर 14 में गुरुवार की रात में एक ज्यूस की दुकान के पास में दो सालों ने मिलकर अपने बहनोई और उसके चचेरे भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बनी है,जबकि दूसरा सामान्य बताया जाता है। उनका अस्पताल में उपचार जारी है।

इधर घटना के बाद आरोपी साले मौके से फरार हो गए। जिनकी तलाश में पुलिस रात भर छापेमारी करती रही। हमले का कारण आरंभिक तौर पर पारिवारिक विवाद बताया जाता है। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी ईश्चरचंद पारिक ने बताया कि रात में सुूचना मिली कि सेक्टर 14 के पास में चाकूबाजी हुई है।

जोधपुर: विभिन्न स्थानों से दुपहिया वाहन चोरी

पुलिस तत्काल वहां पहूंची। जहां पर दो घायलों नुमान और रफीक को जनसहयोग से अस्पताल भिजवाया गया। थानाधिकारी पारिक के अनुसार नुमान और उसके दो सालों फिरोज एवं समीर के साथ एक अन्य व्यक्ति ने यह हमला किया था। इनकी तलाश की जा रही है। आरंभिक पड़ताल में इनके बीच में कोई पारिवारिक विवद सामने आ रहा है। फिलहाल इस बारे में पूर्ण पता लगाया जा रहा है। हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। नुमान की हालत गंभीर बनी है। चाकू के गहरे घाव लगे हैं।

Related posts:

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025

19वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी के लिए जोधपुर की तीन अध्यापिकाओं का चयन

November 19, 2025

स्काउट गाइड राष्ट्रीय जंबूरी लखनऊ के लिए जोधपुर मंडल का दल रवाना

November 19, 2025

यातायात नियमों की पालना के लिए ए श्रेणी की नाकाबंदी

November 18, 2025

बीएलओ पर चाकू से हमला

November 18, 2025