जोधपुर: विभिन्न स्थानों से दुपहिया वाहन चोरी
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: विभिन्न स्थानों से दुपहिया वाहन चोरी। शहर में अलग-अलग स्थानों से बाइक व स्कूटी चोरी हो गई। संबंधित पुलिस थाने में मामले दर्ज कराए गए है। शास्त्रीनगर थाने में दी रिपोर्ट में सेवकी कल्ला निवासी इन्द्रजीत मेघवाल ने पुलिस को बताया कि वह एमडीएम अस्पताल गया था जहां पर खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुरा ले गया।
इसी थाने में दी रिपोर्ट में शास्त्रीनगर क्षेत्र में रहने वाले रणवीर विश्नोई ने पुलिस को बताया कि जी सेक्टर में खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुरा ले गया। सरदारपुरा थाने में दी रिपोर्ट में गजानंद कॉलोनी सूंथला निवासी राजीव द्विवेदी ने पुलिस को बताया कि वह हाकम बाग क्षेत्र में आया था जहां पर खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गई।
महिला बस यात्री की सोने की चेन चोरी
सूरसागर थाने में दी रिपोर्ट में मगजी की घाटी निवासी किशनसिंह ने पुलिस को बताया कि घोडा घाटी सूरसागर क्षेत्र में खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुरा ले गया।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में दी रिपोर्ट में राजीव नगर बासनी प्रथम फेज भगत की कोठी निवासी झमकू देवी पत्नी छोटाराम जाट ने पुलिस को बताया कि वह डीपीएस से जुणाणों की ढाणी रोड पर गई थी जहां पर खड़ी उसकी स्कूटी को अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया।
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

