विश्व पर्यावरण दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता,कचरा प्रबंधन पर व्याख्यान

  • बीएसआई ने चलाया प्लास्टिक के प्रति 15 दिवसीय जागरूकता अभियान

जोधपुर(डीडीन्यूज),विश्व पर्यावरण दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता,कचरा प्रबंधन पर व्याख्यान। भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण संस्थान में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया,जिसमें नोडल अधिकारी डॉ पुष्पा कुमारी के नेतृत्व में 15 दिवसीय “प्लास्टिक हटाओ,प्रकृति बचाओ”अभियान का समापन हुआ। पर्यावरण दिवस पर एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें आदर्श विद्या मंदिर के 30 बच्चों ने सहभागिता की। कार्यालय प्रभारी विनीत रावत ने सभी का स्वागत करते हुए पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर चलाए गए।

इस अवसर पर प्लास्टिक निवारण अभियान की जानकारी दी तथा इस वर्ष की पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय थीम “एंडिंग प्लास्टिक पॉल्यूशन ग्लोबली” पर प्रकाश डाला। समारोह के मुख्य अतिथि बीएसआई के पूर्व कार्यालय अध्यक्ष डॉ पीजे परमार, विशिष्ट अतिथि जेडएसआई के पूर्व कार्यालय प्रभारी डॉ एनएस राठौर,आदर्श विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य रामचंद्र पालीवाल तथा कचरा प्रबंधक केवल कोठारी थे।

डॉ राठौर ने जैव विविधता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस पृथ्वी पर जीवों के आपसी समन्वय तथा सामंजस्य के द्वारा सभी का अस्तित्व है लेकिन वर्तमान समय में प्लास्टिक ने सभी जीवों का जीना दूभर कर दिया है अब समय आ गया है कि पृथ्वी से प्लास्टिक के किसी भी प्रकार के उत्पाद का उपयोग नहीं करें।

केवल कोठारी जैन ने कचरा प्रबंधन पर व्याख्यान देते हुए कहा कि इस धरती पर प्लास्टिक को छोड़कर दूसरा कोई भी कचरा कचरा नहीं है वह प्रकृति का उप उत्पाद है जो प्रकृति अपने आप में समाहित कर लेती है लेकिन हम उसे प्लास्टिक की थैलियों में बंद करके कचरा बना देते हैं और वह सड़कर संक्रमणकारी कचरा बन जाता है। इसलिए घर के जैविक उत्पादों को कचरे के रूप में बाहर न फेंकते हुए अपने किचन गार्डन में उपयोग में ले अन्य रिसाइकल उत्पाद बनाए। जिससे सरकार को कचरा निपटान पर ज्यादा खर्चा नहीं करना पड़ेगा और हमें आर्थिक फायदा भी होगा।

प्रिंसिपल रामचंद्र पालीवाल ने कहा कि कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक रोकथाम को लेकर आदर्श विद्या मंदिर भी जागरूकता अभियान चलाएगा जिसमें भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के सहयोग से कोऑर्डिनेशन कार्यक्रम चलाया जाएगा। भवानी आदर्श विद्या मंदिर प्रबंधन समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश माहेश्वरी तथा संरक्षक किशन सिंह गहलोत एवं अध्यापक अमृतलाल ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए अपने विचार रखे। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा पौधारोपण किया गया।

अन्तर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस पर लोगों को किया जागरूक

15 दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया
कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ पुष्पा कुमारी के द्वारा 15 दिवसीय प्लास्टिक जागरूकता अभियान पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण ने अशोक उद्यान,रेलवे स्टेशन,एम्स हॉस्पिटल,टी स्टाल,मार्केट में प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति जागरूकता फैलाते हुए चाय की थडियों,राशन की दुकानों,जूस की दुकानों पर प्लास्टिक के नुकसानों को बताते हुए विकल्प की जानकारी दी गई।इस 15 दिवसीय जागरूकता अभियान में अशोक उद्यान सहित विभिन्न पार्क में डॉ पुरुषोत्तम डेरोलिया,रेलवे स्टेशन पर डॉ चंदन सिंह पुरोहित तथा एम्स हॉस्पिटल में डॉ रवि किरण अरिगेला ने समन्वय किया। समस्त कार्यक्रम का समन्वय तथा संचालन जगदीश यादव के द्वारा किया गया। संस्थान में माली के रूप में सेवाएं दे रहे मनोहर, लेखराज तथा प्रेमचंद को मोमेंटो देकर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

पर्यावरण संरक्षण पर पेंटिंग प्रतियोगिता
15 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के समापन समारोह तथा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसके विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में लक्षिता को प्रथम, विनीता को द्वितीय,पुरुराज को तृतीय तथा वैदेही जांगिड़ को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। सीनियर वर्ग में शिवानी शर्मा को प्रथम, जिज्ञासा को द्वितीय,यथार्थ जांगिड़ को तृतीय तथा सोनाली शर्मा को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण में माली के रूप में सेवाएं दे रहे मनोहर, ख़ेमराज तथा प्रेमचंद को मोमेंटो देकर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026