अन्तर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस पर लोगों को किया जागरूक

  • रेलवे कर्मचारियों ने संरक्षा के प्रति आमजन को दिया जागरूकता का संदेश

जोधपुर(डीडीन्यूज),अन्तर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस पर लोगों को किया जागरूक। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी मुकेश मीना के नेतृत्व में इस अवसर पर संरक्षा और नागरिक सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों ने मंडल की विभिन्न समपार फाटकों पर अभियान के तहत आम नागरिकों को समपार फाटकों को पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया तथा इससे संबंधित पेंपलेट वितरित किए।

अभियान के अंतर्गत कर्मचारियों ने सड़क उपयोगकर्ताओं को रेलवे फाटक पार करते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नही करने, जल्दबाजी नही करने व नियम विरुद्ध फाटक खोलने हेतु गेटमैन पर दबाव नही बनाने की सलाह दी गई।इसके अतिरिक्त आमजन को रेलवे पटरियों के आसपास खाने पीने की सामग्री नहीं फैंकने के प्रति जागरूक किया गया ताकि आवारा जानवर इससे ट्रैक पर नही आए क्योंकि इससे दुर्घटना की आशंका रहती है।

जोधपुर की दो ट्रेनें हुई रिस्टोर

इस दौरान सड़क उपयोगकर्ताओं को रेलवे ट्रैक के ऊपर विद्युत तारों को लेकर विशेष सावधानी बरतने और विद्युतीकृत रेलवे लाइन के आसपास पतंगबाजी न करने के प्रति भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह सोलंकी इत्यादि उपस्थित रहे।

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026