यात्रियों को रास आने लगी रेलवे की डिजिटल लॉकर सुविधा

  • आसानी से उपयोग के साथ सामान की सुरक्षा सुनिश्चित

जोधपुर(डीडीन्यूज),यात्रियों को रास आने लगी रेलवे की डिजिटल लॉकर सुविधा।उत्तरपश्चिम रेलवे के जोधपुर रेलवे स्टेशन पर प्रारंभ की गई नई डिजिटल लॉकर की सुविधा रेलयात्रियों को रास आने लगी है। मुख्य प्लेटफॉर्म पर किए गए इस नवाचार को यात्रियों ने उपयोग करते हुए अधिक सुविधाजनक बताया।

सिटी रेलवे स्टेशन के मुख्य प्लेटफॉर्म पर सीटीआई ऑफिस के पास हाल ही में स्थापित किए गए नए डिजिटल लॉकर में यात्री अपना सामान रखकर स्टेशन के बाहर कहीं भी घूमने जा सकता है। इस लॉकर का उपयोग पूरी तरह से डिजिटल है तथा इसे यात्री स्वयं के मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी से ही संचालित कर सकता है।

इस संबंध में जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी का कहना है कि जोधपुर रेलवे स्टेशन पर नवस्थापित डिजिटल लॉकर अपने आप में नवाचार है तथा यह पहल रेलयात्रियों को उनके सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपलब्ध कराई गई है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा के अनुसार रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो डिजिटल लॉकर स्थापित किए गए हैं जिससे रेल यात्रियों को सुविधा मिलने लगी है तथा इसका प्रयोग कोई भी रेलयात्री निर्धारित प्रक्रियानुसार कर सकता है।

जोधपुर: राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 5 को

इसे करे प्रयोग
यात्री लॉकर पर लगे डिजिटल पैनल पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करेंगे । फिर,एक बार रजिस्ट्रेशन (नाम और ईमेल आईडी सहित) पूरा करने के बाद,यात्री लॉकर का साइज चुन सकता है।

इसके बाद पैनल पर प्रदर्शित QR कोड स्कैन कर पेमेंट करने पर लॉकर उपयोग के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इस सुविधा से न केवल जोधपुर स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को सामान की सुरक्षा मिलेगी,बल्कि यह रेलवे द्वारा डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और सशक्त कदम है।

डिजिटल लॉकर की विशेषताएँ
-तीन साइज़: मीडियम,लार्ज,एक्स्ट्रा लार्ज
-उपयोग की अवधि: 6 घंटे या 24 घंटे के लिए बुकिंग
-सुरक्षित और यूज़र-फ्रेंडली इंटरफेस
-इसमें ऑनलाइन भुगतान की सुविधा है।

Related posts:

हिंदुत्व की उदार दृष्टि और मुस्लिम समाज: न्यूयॉर्क से निकला संदेश

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026