समर कैंप में बच्चे सीख रहे हैं विभिन्न प्रकार के गुर
जोधपुर(डीडीन्यूज),सिंधी वेलफेयर एंड मेडिकल सोसायटी व छत्ती देवी व लेखूमल पारवानी की स्मृति में विश्व सिंधी सेवा संगम की ओर से 14वां सिंधु समर कैंप का आयोजन चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सिंधु महल में चल रहा है। सोमवार को इस कैंप में मंगल सिंह ने कराटे,
शीला ने सेल्फ डिफेंस की क्लास ली।
सिंधु महल के अध्यक्ष कन्हैया लाल टेवानी व उपाध्यक्ष दिनेश भंबानी ने बताया सिंधु महल में लगने वाले समर कैंप के दौरान स्केटिंग,योगा, एक्यूप्रेशर,कराटे,सेल्फ डिफेंस, इंग्लिश स्पोकन,एरोबिक्स जुंबा, सिंधी भाषा बोलना और लिखना, सिंधी नृत्य व व्यंजन,आर्ट एंड क्राफ्ट,स्नैक्स डेजर्ट,वेस्टर्न डांस, बेसिक गणित,ब्यूटीशियन,एंकरिंग, मेहंदी,सिलाई कोर्स,लीगल नॉलेज कोर्स आदि का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
एसबीआई का हेरिटेज सिटी में साइबर सुरक्षा रैली का आयोजन
कैंप कोऑर्डिनेटर राजकुमार परमानी ने बताया यह सिंधु समर कैंप लगातार 15 दिन तक चलेगा।
सिंधु महिला मंडल की अध्यक्ष क्षमा मोरवानी ने बताया कि सिंधु समर कैंप में1275 बच्चे,महिलाएं, युवतियां ने पंजीयन कराया है।
Related posts:
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

दो दिन से मधुमक्खियों का आतंक कई लोगों को काटा

मेड़ता रोड स्टेशन पर बनेगा 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज

