एसबीआई का हेरिटेज सिटी में साइबर सुरक्षा रैली का आयोजन

जोधपुर(डीडीन्यूज),एसबीआई का हेरिटेज सिटी में साइबर सुरक्षा रैली का आयोजन।बढ़ते साइबर अपराधों पर रोकथाम के उद्देश्य से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जोधपुर के पुराना शहर क्षेत्र नई सड़क,घंटा घर, त्रिपोलिया,कटला बाजार,कुंज बिहारी मंदिर तक जन जागरूकता रैली का आयोजन रीजन मैनेजर धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में किया गया।

मुख्य प्रबंधक अनुपम चारण ने बताया कि इस रैली में लगभग 150 एसबीआई कार्मिकों ने हिस्सा लिया, जिनका उद्देश्य राह चलते लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक करना एवं शातिर ऑनलाइन ठगों से कैसे बचा जाए यह बतलाना था।

नई सड़क से प्रारंभ हुई रैली में सोजती गेट शाखा प्रबंधक देवेंद्र आज़ाद,गुलाब सागर शाखा प्रबंधक केवल राम भाटी,सिटी शाखा प्रबंधक सगत सिंह एवं कपड़ा बाजार शाखा प्रबंधक विनय अश्वनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। रैली के माध्यम से आमजन को साइबर ठगी,फेक कॉल,डिजिटल अरेस्ट कॉल,ओटीपी शेयर के माध्यम से होने वाली ठगी से कैसे बचा जा सके,बताया गया।

रैली में जोधपुर शहर के कलाकारों द्वारा एसबीआई की टीम के साथ ही अलग-अलग स्थानों पर कुल 5 नुक्कड़ नाटक की भी प्रस्तुति दी गई। नुक्कड़ नाटक में बताया गया कि “डर-लालच-जल्दबाज़ी” ये तीन चीजें लोगों को डिजिटल फ्रॉड का शिकार बना देती हैं। अगर इस पर नियंत्रण कर लिया और समझदारी दिखा दी तो कोई भी डिजिटल ठगी से बच सकता है। रैली में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति कल्प सांस्कृतिक संस्था द्वारा की गई।

मानसून में जलभराव को लेकर समीक्षा बैठक

इस अवसर पर रैली में जोधपुर पुलिस प्रशासन की टीम भी मौजूद थी,जिसमें डीसीपी वेस्ट जोधपुर आलोक श्रीवास्तव भी थे।रीजनल मैनेजर धर्मवीर सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में पूरे जोधपुर संभाग एसबीआई के तहत इस तरह की जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा,जिससे आमजन को सतर्क किया जा सके।

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026