अचलनाथ महादेव मंदिर का 507 वां पाटोत्सव शनिवार को

  • श्रीराम चरित मानस पाठ शुरू

जोधपुर(डीडीन्यूज),अचलनाथ महादेव मंदिर का 507 वां पाटोत्सव शनिवार को। शहर के भीतरी क्षेत्र स्थित अचलनाथ महादेव मंदिर का 507वां पाटोत्सव शनिवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंदिर को आकर्षक रोशनी और फूल मंडली से सजाया जा रहा है। प्रतिवर्ष यहां पर पाटोत्सव का आयोजन होता रहा है। इस बार पाटोत्सव महंत मुनेश्वर गिरी के सानिध्य में होगा। आज मंदिर में श्रीराम चरित पाठ शुरू किया गया है जो शनिवार सुबह पूर्ण आरती के साथ संपन्न होगा।

श्रीश्री 1008 श्रीअचलेश्वर महादेव मन्दिर का पाट उत्सव 507 वर्षों से मनाते आ रहे हैं। 10 जून 1978 ज्येष्ठ सुदी पंचमी को मन्दिर का पुन: निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा श्रीश्री 108 सतगुरू दादा नेपाली बाबा के द्वारा किया गया था। मंदिर प्रवक्ता कैलाश ने बताया कि इस बार 31 मई शनिवार को महंत मुनेश्वर गिरी के सानिध्य मे मनाया जायेगा।

भवन निर्माण पूरा नहीं होने पर उपभोक्ता जमा राशि ब्याज सहित लेने का अधिकारी

इसी कड़ी मे शुक्रवार सुबह 9 बजे से अखण्ड श्रीरामचरित मानस पाठ शुरू किया गया। जो ज्येष्ठ सुदी 5, 31 मई शनिवार प्रात: 8. बजे श्री रामचरित मानस पाठ पूर्ण आरती के साथ संपन्न होगा। प्रात :10 बजे गणपति पूजन, ब्राह्मण वरण तथा पुन्याह वाचन दोपहर 12 बजे महारूद्राभिषेक प्रारम्भ होगा। सायं 5 बजे कर्पूर आरती और रात 8 बजे श्रृंगार आरती,भोग के दर्शन व भण्डारा होगा।

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026