लोकसभा अध्यक्ष करेंगे ब्रिक्स सम्मेलन में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व

  • 3 से 5 जून को ब्राजील के ब्रासीलिया में होगा ग्यारहवां ब्रिक्स सम्मेलन
  • फोरम का मुख्य विषय ‘एक अधिक समावेशी और सतत वैश्विक शासन के निर्माण में ब्रिक्स संसदों की भूमिका’ है
  • लोक सभा अध्यक्ष ‘बहुपक्षीय शांति और सुरक्षा आर्किटेक्चर के सुधार के लिए ब्रिक्स संसदों की एकजुटता’ और ‘उत्‍तरदायी और
  • समावेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लिए अंतर-संसदीय सहयोग’ पर फोरम को संबोधित करेंगे।
  • भारतीय संसद की एआई से संबंधित डिजिटल पहलों,जिनमे संसद भाषिनी शामिल है,पर चर्चा की जाएगी।
  • ब्रिक्स और आमंत्रित देशों के पीठासीन अधिकारी और सांसद के अतिरिक्त आईपीयू के अध्यक्ष फोरम की बैठकों में भाग लेंगे।

नई दिल्ली,लोकसभा अध्यक्ष करेंगे ब्रिक्स सम्मेलन में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 3-5 जून, 2025 को ब्राजील के ब्रासीलिया में आयोजित होने वाले ग्यारहवें ब्रिक्स संसदीय मंच में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल (आईपीडी) का नेतृत्व करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश,सुरेंद्र सिंह नागर,संसद सदस्य,राज्य सभा विजय बघेल,संसद सदस्य लोक सभा विवेक ठाकुर,संसद सदस्य, लोकसभा डॉ.शबरी बायरेड्डी,संसद सदस्य लोकसभा उत्पल कुमार सिंह,महासचिव लोकसभा और पीसी मोदी महासचिव राज्य सभा भी शामिल होंगे।

ग्यारहवें ब्रिक्स संसदीय मंच का समग्र विषय ‘एक अधिक समावेशी और सतत,वैश्विक शासन के निर्माण में ब्रिक्स संसदों की भूमिका’ है।
ब्रिक्स देशों (ब्राज़ील,रूस,भारत, चीन,दक्षिण अफ्रीका,सऊदी अरब, मिस्र,संयुक्त अरब अमीरात, इथियोपिया,इंडोनेशिया और ईरान) और आमंत्रित देशों (बेलारूस, बोलीविया,कजाकिस्तान,क्यूबा, नाइजीरिया,मलेशिया,थाईलैंड, युगांडा और उज्बेकिस्तान) के पीठासीन अधिकारी और संसद सदस्य तथा अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) की अध्यक्ष तुलिया एक्सन मंच की बैठकों में भाग लेंगे।

लोक सभा अध्यक्ष ‘बहुपक्षीय शांति और सुरक्षा आर्किटेक्चर के सुधार के लिए ब्रिक्स संसदों की एकजुटता’ और ‘उत्‍तरदायी और समावेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लिए अंतर- संसदीय सहयोग’ पर फोरम को संबोधित करेंगे।

भारतीय प्रतिनिधि मंडल इन विषयों पर भी फोरम की विविध बैठकों में अपने विचार साझा करेगा:-
• ‘आर्थिक विकास के लिए नए रास्तों की तलाश में ब्रिक्स संसदीय कार्रवाई’
• ‘मजबूत और अधिक टिकाऊ ब्रिक्स अंतर-संसदीय सहयोग की ओर’
• ‘वैश्विक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए ब्रिक्‍स अंतर-संसदीय गठबंधन
• जलवायु और सस्‍टेनबिलिटी पर ब्रिक्‍स अंतरसंसदीय वार्ता
शिखर सम्मेलन के अंत में एक संयुक्त वक्तव्य अंगीकृत किया जाएगा। लोक सभा अध्यक्ष इस अवसर पर प्रतिभागी संसदों के पीठासीन अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026