जोधपुर: आयुर्वेद विश्वविद्यालय में सीबीआई टीम ने विद्यार्थियों से की पूछताछ

नीट यूजी परीक्षा में डमी अभ्यार्थियों को परीक्षा में बैठने व फर्जीवाड़े का मामला

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: आयुर्वेद विश्वविद्यालय में सीबीआई टीम ने विद्यार्थियों से की पूछताछ।नीट यूजी परीक्षा में डमी अभ्यार्थियों को परीक्षा में बैठने व फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने गुरुवार को जोधपुर पहुंचकर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद विश्वविद्यालय में जांच पड़ताल की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से आई सीबीआई की टीम ने आयुर्वेद विश्वविद्यालय के 6 विद्यार्थियों से पूछताछ की। उनके
हस्ताक्षर और फोटो मिलान किए।नीट परीक्षा में हुए फर्जीवाड़े में आयुर्वेद विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के सम्मिलित होने के संदेह में सीबीआई टीम ने अलग-अलग कई बिंदुओं पर अलग-अलग तरीके से जांच करते हुए पूछताछ की। टीम को नीट अभ्यर्थियों के लिए डमी के रूप में परीक्षा में बैठने की शिकायत मिली थी।

लोकसभा अध्यक्ष करेंगे ब्रिक्स सम्मेलन में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व

आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रदीप कुमार प्रजापति ने स्वीकार किया कि इस मामले की जांच करने के लिए सीबीआई की टीम आई। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा 2024 में फर्जीवाड़ा की जांच चल रही है।इसमें जो गैंग पकड़ी गई है उसकी सूचना पर पता चला कि हमारे यहां से भी कुछ बच्चे दूसरी की जगह परीक्षा देकर आए।

उन्होंने कहा कि बायोमेट्रिक मैच में पकड़ में आ जाता है तभी दिल्ली सीबीआई टीम यहां तक पहुंची है ऐसा पता चला है। विद्यार्थियों से इंक्वायरी चल रही है। उन्होंने विद्यार्थियों के मातापिता से खा की वे अपने बच्चों को इस तरह की गतिविधि में सम्मिलित नहीं होने दें।इस तरह की गतिविधि से पढ़ाने वाले बच्चों बहुत नुकसान होता है। समाज से आग्रह है कि इस तरह की गतिविधियों में शामी न हों,बच्चे स्वाभिमान के साथ जी सकें।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026