जोधपुर, शहर में इन दिनों सुहागिन महिलाओं और कन्याओं के अखंड और अमर सुहाग तथा पीहर व ससुराल में सुख-शांति और समृद्धि का प्रतीक घुड़ले और गणगौर के पर्व का श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ आयोजन हो रहा है।
तीजणियां सोलह श्रृंगार कर, कन्याएं सज धज कर उत्साह पूर्वक भाग ले रहीं हैं। शहर के कमला नेहरू नगर द्वितीय विस्तार स्थित संकट मोचन बालाजी मंदिर से घुड़ला आयोजन शुरू हुआ।

महिला मंडल की अल्का जौहरी ने बताया कि यहां महिलाओं ने घुड़ले के पारंपरिक गीत गाए और पूजा अर्चना की और ढोल थाली पर सामूहिक नृत्य किया।

घुड़ले के साथ महिलाओं का समूह कमला नेहरू नगर के तृतीय विस्तार स्थित सत्यनारायण इंद्रा मुथा के घर पहुंचा जहां मुथा परिवार ने सभी का आदर सत्कार के साथ मान मनुहार किया। इस आयोजन में इंद्रा मुथा, सुशीला राठी, मंगला डागा, उमा वर्मा, श्रीकांता घग्गड़, अरुणा तापड़िया आदि ने भाग लिया।
Related posts:

डॉ.भाटी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

दो दिवसीय स्पाइन सेमिनार एवं ऑर्थोपेडिक पीजी टीचिंग प्रोग्राम शुरू

उप प्रधान के लिए नामांकन का दौर तेज

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

