बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस एसी साप्ताहिक ट्रेन बुधवार से

  • जोधपुर रेलवे स्टेशन पर प्रत्येक बुधवार दोपहर 1.10 बजे होगा आगमन
  • 18 थ्री टायर एसी इकोनॉमी और एसी चेयरकार के 2 डिब्बे होंगे

जोधपुर(डीडीन्यूज),बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस एसी साप्ताहिक ट्रेन बुधवार से।रेलवे द्वारा बीकानेर से बांद्रा टर्मिनस स्टेशनों के बीच बुधवार से प्रारंभ की जा रही एसी सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेन से तीन राज्यों के रेल यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

प्रधानमंत्री द्वारा 22 मई को देशनोक रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन फेरे के लिए बांद्रा टर्मिनस रवाना की गई साप्ताहिक ट्रेन बुधवार 28 जून से बीकानेर से नियमित रूप से चलना प्रारंभ हो जाएगी।

डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा हेतु ट्रेन 21904/21903,बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस-बांद्रा एसी साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन प्रारंभ किया गया है तथा 22 मई को उद्घाटन फेरे के बाद ट्रेन 21904 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट 28 मई से प्रत्येक बुधवार को बीकानेर से सुबह 8.50 बजे रवाना होकर जोधपुर रेलवे स्टेशन पर दोपहर 1.10 बजे आगमन व 1.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन गुरुवार को सुबह 6.45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंच जाएगी।

वापसी में ट्रेन 21903,बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर एसी सुपरफास्ट साप्ताहिक बांद्रा टर्मिनस से 2 जून से प्रत्येक सोमवार रात्रि 11.25 बजे रवाना होकर अगले दिन मंगलवार को दोपहर 3.30 बजे जोधपुर आगमन व 3.40 बजे प्रस्थान कर रात्रि 8.40 बजे बीकानेर पहुंच जाएगी उल्लेखनीय है कि इस नई ट्रेन के संचालन से राजस्थान,गुजरात और महाराष्ट्र के रेल यात्रियों को सीधी सुगम और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

बाइक चोरी के आरोप में जेल भेज गए युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर एसी ट्रेन आवागमन में देशनोक,नोखा, नागौर,मेड़ता रोड,जोधपुर,पाली मारवाड़,मारवाड़ जंक्शन,फालना, आबूरोड,पालनपुर,महेसाना, साबरमती,नडियाद, आनंद,वडोदरा, भरूच,सूरत,वापी और बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में यात्रियों की सुविधा हेतु 18 थ्री टायर एसी इकोनॉमी,2 एसी चेयरकार व 2 पॉवरकार सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

Related posts:

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026

71.95 प्रतिशत मतदान के साथ मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न

September 11, 2026