Doordrishti News Logo

महिला को इलाज के नाम पर ठगने वाला भोपा गिरफ्तार

  • दिव्यांग परिजनों के इलाज के नाम पर ठगे थे गहने और रुपए

जोधपुर(डीडीन्यूज),महिला को इलाज के नाम पर ठगने वाला भोपा गिरफ्तार। शहर के निकटवर्ती बनाड़ स्थित जाजीवाल गहलोता गांव में एक महिला से दिव्यांग परिजनों के इलाज के नाम पर ठगी करते हुए जेवर व नगदी हड़पने के आरोपी भोपे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने महिला को दिव्यांग परिजनों के ठीक होने का झांसा दिया था। छह माह में भोपे ने पंद्रह लाख से ज्यादा के जेवरात और रुपए ऐंठ लिए थे। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी भोपे को गिरफ्तार किए जाने के साथ सोने के आभूषणों को बरामद किया गया है।

बनाड़ थानाधिकारी गंगाराम ने बताया कि बताया कि जाजीवाल गहलोता की रहने वाली मंजूदेवी पत्नी स्व.ओमप्रकाश दर्जी के साथ यह ठगी हुई थी। उसके अनुसार उसका पुत्र तथा पुत्रवधू मूक बधिर है। पोता दिव्यांग है। उनके इलाज के लिए वह एक भोपे करवड़ के पप्पू राम राव के संपर्क में आई। उसे अपनी पीड़ा को बताया। तब भोपे ने इलाज के नाम पर उसके घर आना जाना शुरू कर दिया फिर नगदी और जेवरात ऐंठने लग गया। काफी समय बाद भी कोई फर्क नहीं पड़ा।

बाइक मोपेड चोरी

इस दरम्यान छह माह में भोपे पप्पूराम राव ने उससे करीब 22 तोला सोने के जेवरात और दो लाख की नगदी हड़प कर ली। वापस मांगने पर आनाकानी करने लगा। आभूषण नहीं लौटाने पर पीडि़ता मंजूदेवी ने केस दर्ज करवाया।
थानाधिकारी गंगाराम ने बताया कि प्रकरण में जांच के बाद आरोपी करवड़ के नगरिया निवासी पप्पूराम राव पुत्र हरचंद राव को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे काफी मात्रा में आभूषण जब्त किए गए है।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026