सांगरिया में अवैध कॉलोनी पर जेडीए की कार्रवाई

जोधपुर(डीडीन्यूज),सांगरिया में अवैध कॉलोनी पर जेडीए की कार्रवाई।जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त उत्साह चौधरी के निर्देशानुसार जेडीए के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने अवैध एवं अनाधिकृत कॉलोनियों पर कार्रवाई करते हुए सोमवार को ग्राम सांगरिया में अवैध कॉलोनी पर जेसीबी चलाकर अतिक्रमण हटाया।

मुख्य नियंत्रक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनीता एवं तहसीलदार जोन-3 संगीता चारण के निर्देशन में ग्राम सांगरिया के खसरा संख्या 143 मय बट्टा नम्बर वगैरह एवं खसरा संख्या 190 मय बट्टा नम्बर वगैरह का निरीक्षण किया गया।

कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जोधपुर डिस्कॉम को सौंपा ज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उक्त भूमि पर अनाधिकृत निर्मित कंक्रीट व ग्रेवल सड़कें,भूखंडों के मुटाम इत्यादि को दो जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर खुर्द-बुर्द किया गया। मौके पर अवैध कॉलोनाइजर को सख्त हिदायत दी गयी कि आईन्दा कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति एवं बिना भू-उपयोग परितर्वन करवाये किसी प्रकार की योजना को विकसित नहीं करें, अन्यथा नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जायेगी।

कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन अधिकारी जोगेंद्रसिंह चौधरी,प्रवर्तन निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा एवं योगेश गहलोत,भू-अभिलेख निरीक्षक जीवनसिंह,पटवारी सुरेंद्र सिंह राठौड़,पुलिस थाना बासनी का जाब्ता मौजूद था।

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026