कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जोधपुर डिस्कॉम को सौंपा ज्ञापन

जोधपुर(डीडीन्यूज),कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जोधपुर डिस्कॉम को सौंपा ज्ञापन। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जोधपुर डिस्कॉम) के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिक्षण अभियंता (नगर वृत), ओल्ड पावर हाऊस,जोधपुर के माध्यम से सहायक अभियंता (C-3) को एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कर्मचारियों ने निगम कार्य करते समय आने वाली अनेक चुनौतियों और अव्यवस्थाओं को चिन्हित करते हुए त्वरित समाधान की मांग की है।

प्रमुख मांगों ये हैं 
फील्ड में कर्मचारियों की भारी कमी को देखते हुए नई भर्तियाँ शीघ्र की जाएं। सभी कर्मियों को सेफ्टी शूज, वर्षाति एवं अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। जिन कर्मचारियों को अब तक सुरक्षा प्रशिक्षण नहीं मिला है,उन्हें शीघ्र ही प्रशिक्षित किया जाए। बरसात के पूर्व जलभराव वाले सब-स्टेशनों की जाँच कर आवश्यक मरम्मत की जाए। सभी कार्यालयों में सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएं। कार्यालय परिसरों में CCTV कैमरे लगाए जाएं ताकि सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। महिला कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त शौचालयों का निर्माण किया जाए। पुरानी और क्षतिग्रस्त इमारतों की शीघ्र मरम्मत करवाई जाए। कर्मचारियों के लिए पर्याप्त कुर्सियाँ एवं रिकॉर्ड के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराया जाए। गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं के लिए कैश काउंटर पर छाया और पानी की व्यवस्था की जाए। कर्मचारियों के वाहनों के लिए समुचित पार्किंग शेड की व्यवस्था की जाए। कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति दी जाए।

स्काउट गाइड जिला संगठन आयुक्त डिंपल दवे ने किया पदभार ग्रहण

लाइनमैन,तकनीशियन,मीटर रीडर, हेल्पर एवं अनुकंपा नियुक्त कर्मियों को फीडर इंचार्ज का कार्य दिया जा रहा है,इसलिए उनके लिए फीडर इंचार्ज के पद स्वीकृत कर नियमित नियुक्ति की जाए। कर्मचारियों ने यह भी आग्रह किया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि निगम के कार्यों में कोई बाधा उत्पन्न न हो और कर्मचारी सुरक्षित वातावरण में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026