Doordrishti News Logo
  • आय से अधिक संपत्ति होने के मिले प्रमाण
  • देर रात तक जयपुर, उदयपुर और जोधपुर के ठिकानों पर चलती रही कार्रवाई

जोधपुर, केंद्रीय अंवेषण ब्यूरो जोधपुर की एक टीम ने इंकमटैक्स कमिश्रर अलका राजवंशी और उनके पति अमित राजवंशी के घरों पर छापा मारा। आय से अधिक संपत्ति होने की जानकारी पर ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई को अंजाम देना शुरू किया। देर रात तक ब्यूरो की टीम इसमें पड़ताल में जुटी हुई थी। करोड़ों की अघोषित संपत्ति मिलने के प्रमाण सीबीआई के हाथ लगे हैं। अलका राजवंशी उदयपुर में पोस्टेड है तो उनके पति अमित जोधपुर रेल विकास निगम लिमिटेड में है।

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक अलका राजवंशी और उनके पति अमित राजवंशी दोनों वर्ष 1989 बैच के हैं। अलका राजवंशी उदयपुर में इंकमटैक्स आयुक्त के पद पर कार्यरत है जबकि उनके पति अमित राजवंशी रेल विकास निगम लिमिटेड जोधपुर में है। अलका आइआरएस एवं अमित आईआरएसएफ है। वर्ष 2010 से लेकर वर्ष 2018 तक के बीच में इन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। इसकी जानकारी सूत्रों से मिलने पर नजर रखी गई। इस वर्ष आठ अप्रैल को इनके खिलाफ एसीबी सीबीआई मेें आय से अधिक संपत्ति को लेकर एक केस दर्ज किया गया। इस पर आज सीबीआई जोधपुर की टीम ने उनके जयपुर, उदयपुर एवं जोधपुर के ठिकानों पर रेड दी। तब तकरीबन 7 करोड़ 96 लाख की संपत्ति का पता लगा। इसमें बैंक बैलेंस के साथ एफडीआर 70.4 लाख का मिला। जबकि 13.20 लाख नगद मिले है। इसके अलावा जयपुर, जोधपुर और उदयपुर में बेमानी संपत्ति का पता लगा है। जिसमें ज्वैलरी और लॉकरों का भी पता चला है। इनके एक अन्य परिचित विकास राजवंशी के यहां पर भी छापेमारी की गई है। उसे भी रिपोर्ट में नामजद किया गया है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक इन लोगों ने अपने वर्ष 2010- 18 के बीच1 में करोड़ों की बेमानी संपत्ति अर्जित की है। अब इस बारे में गहनता से पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

सीबीआई सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग उदयपुर में कमिश्नर अलका राजवंशी व पति अमित जैन के खिलाफ आय से 5.53 करोड़ 16 हजार 773 रुपए अधिक की सम्पत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया। सीबीआइ का मानना है कि दोनों ने आय से 148.53 प्रतिशत अधिक आय अर्जित की। सीबीआई का आरोप है कि आयकर आयुक्त अलका व पति अमित के पास अप्रेल 2010 में 35,14,450 रुपए की अचल सम्पत्ति थी। इनमें अलका के नाम जयपुर के वैशाली नगर में 10,14,450 रुपए का भूखण्ड और पति अमित के नाम जयपुर के बनीपार्क में कमल अपार्टमेंट में एक फ्लैट 25 लाख रुपए का दर्शाया गया था। जून 2018 में अचल सम्पत्ति 7,96,67,740 रुपए की हो गई। बैंकों में जमा चल सम्पत्ति 83,98,509 हो गई। दोनों मिलाकर 8,80,66,249 रुपए हुई। इस समायावधि में दोनों की तनख्वाह, लोन, जीपीएफ आहरण व अन्य स्त्रोतों से 3,72,41,809 आय हुई थी। इस आय में से 80,06,773 रुपए हाउस लोन, बच्चों की पढ़ाई व उपहार व हाउसहोल्ड खर्चों में व्यय किए गए थे।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026