Doordrishti News Logo

नील गाय को बचाते बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त,मौत

जोधपुर(डीडीन्यूज),नील गाय को बचाते बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त, मौत। निकटवर्ती लूणी तहसील के सजाडा गांव में एक बाइक सवार नील गाय को बचाते समय अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल लाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। इस बारे में पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

इसे भी पढ़ें – 7.27 किलो डोडा-पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार,चोरी की बाइक भी जब्त

लूणी पुलिस ने बताया कि लोरडी पंडित करवड़ निवासी कैलाश पुत्र भंवरलाल सरगरा ने रिपोर्ट दी। उसका भाई भारत अपनी बाइक लेकर सजाडा से निकल रहा था। तब सामने से अचानक एक नील गाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में बाइक से वह गिर गया। घायल होने पर अस्पताल लाया गया,मगर बाद में उसकी मौत हो गई।