Doordrishti News Logo

एयरफोर्स से सेवानिवृत कार्मिक को टास्क देकर 6.75 लाख की ठगी

  • शातिरों ने बनाया ठगी का शिकार
  • अभी सरकारी स्कूल में दे रहे सेवाएं

जोधपुर(डीडीन्यूज),एयरफोर्स से सेवानिवृत कार्मिक को टास्क देकर 6.75 लाख की ठगी। एयरफोर्स से सेवानिवृत कार्मिक के साथ शातिरों ने टास्क देकर पौने सात लाख की ठगी कर ली। उनके द्वारा साइबर पोर्टल पर शिकायत भी दी गई,मगर कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई। अब उनकी तरफ से एयरपोर्ट थाने में धोखाधड़ी में रिपोर्ट दी गई है।

इसे भी पढ़िए – नहर में पानी पीते पैर फिसला,पानी में डूबने से मौत

वे वर्तमान में एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक के तौर पर कार्यरत हैं। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने अब मामले में अनुसंधान आरंभ किया है। थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि एयरफोर्स स्थित अरविंद नगर ए- 34 में रहने वाले शंभूराम जाट पुत्र सोनाराम जाट की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। इसमें बताया कि वे एयरफोर्स से सेवानिवृत हैं। वर्तमान में एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक के तौर पर कार्यरत है।

26 मार्च 25 को उनके मोबाइल पर मैसेज मिला था। जिसमें शातिरों द्वारा उन्हें टास्क देकर बड़े मुनाफे का प्रलोभन दिया गया था। शुरूआत में तीन चार बार उन्हें फायदा हुआ फिर धीरे-धीरे शातिरों ने उनसे रुपयों की डिमाण्ड बढ़ा दी। उनके द्वारा शातिरों को ऑनलाइन पौने सात लाख तक की राशि दे दी गई। मगर जब वापिस करने की मांग की गई तो वे और पैसों भेजने की बात करने लगे। बाद में उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इस पर साइबर पोर्टल पर शिकायत दी गई। थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज किय गया है। अग्रिम जांच आरंभ की गई है।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026