मजदूर दिवस पर स्कूल के सहायक कर्मचारियों का किया सम्मान
जोधपुर(डीडीन्यूज),मजदूर दिवस पर स्कूल के सहायक कर्मचारियों का किया सम्मान।अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर रातानाडा स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल में गुरुवार को सहायक कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित कर मजदूर दिवस मनाया।
स्कूल के विद्यार्थियों ने स्कूल में काम करने वाले सहायक कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत एक गीत के साथ हुई,जिसमें छात्रों ने अपनी मधुर आवाज से मंत्रमुग्ध कर दिया।
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर श्रमिकों को किया जागरूक
इस अवसर पर सहायक कर्मचारियों को कार्ड और फूल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में श्रमिकों के प्रति बेहतर समझ बनाना और उन्हें समझना है। उनके प्रयासों का सम्मान और सराहना करना सीखना चाहिए। प्रिंसिपल पूजा सिंह ने स्कूल के सुचारू संचालन के लिए सहायक कर्मचारियों के अमूल्य योगदान पर ध्यान केंद्रित किया। औपचारिक धन्यवाद प्रस्ताव और राष्ट्रगान के साथ समारोह संपन्न हुआ।
बधाई संदेश या अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देने के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।