Doordrishti News Logo
  • कोविड अस्पताल प्रबंधन सेल की बैठक
  • अस्पतालों में कोविड संक्रमितों की भर्ती प्रक्रिया को श्रेणीबद्ध करें

जोधपुर, जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि कोविड के केसेज बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में कोविड संक्रमितों की भर्ती होने की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि हमें कोविड के वर्तमान व भावी परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए बेड्स की संख्या को बढाते हुए समुचित व्यवस्था रखनी है। किसी भी कीमत पर कोविड संक्रमितों के लिए बेड्स की कोई कमीं नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड अस्पताल प्रबंधन सेल के प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्साधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अस्पतालों की व्यवस्थाएं दुरस्त रखें।

To manage even the worst conditions of Covid, keep the hospital arrangements in order.

जिला कलेक्टर शुक्रवार को अपने कक्ष में कोविड’19 के बढते केसेज को देखते हुए अस्पतालों की व्यवस्था सुचारू रखने के लिए गठित अस्पताल प्रबंधन सेल की बैठक के अध्यक्ष के रूप बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि डे केयर सेंटर को प्रभावी रूप से क्रियाशील करने के साथ ही डे केयर सेंटर्स की संख्या बढाएं। होम आइसोलेशन के लिए भी लोगों को प्रेरित करें व इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग भी रखें।

लिक्विड ऑक्सीजन भंडारण व ऑक्सीजन जरनेशन का कार्य शीघ्र प्रारंभ करें

जिला कलेक्टर ने मथुरा दास माथुर अस्पताल में लिक्विड ऑक्सीजन के भण्डारण के लिए लगे टैंक्स व ऑक्सीजन जनरेशन के कार्य को शीघ्र प्रारंभ करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने तीनों राजकीय अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर्स की कैपेसिटी की जानकारी ली। कोविड की भावी परिदृश्य को देखते हुए वेंटीलेटर्स के साथ हाई्फ्लो ऑक्सीजन की व्यवस्था को भी दुरस्त रखने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने सैल के अधिकारियों को अस्पतालों में कोविड संक्रमितों की भर्ती होने की दर के साथ भर्ती होने वालों में एसिम्पटोमैटिक, माइल्ड, मॉडरेट व गंभीर रोगियों के आंकड़ो का एनालिसिस कर रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए। जिससे कोविड के ट्रेन्ड को समझते हुए आगामी परिस्थितियों का सामना करने के लिए सुचारू प्रबंधन किया जा सके।

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद डॉ इन्द्रजीत यादव, कोविड अस्पताल प्रबंधन सेल के अधिकारी अरूण पुरोहित, प्रशासनिक अधिकारी महिपाल भारद्वाज, अधीक्षक मथुरादास माथुर अस्पताल डॉ एमके आसेरी, अधीक्षक महात्मा गांधी अस्पताल डॉ राजश्री बेहरा, अधीक्षक उम्मेद अस्पताल डॉ रंजना देसाई सहित सेल के समस्त अधिकारियों ने भाग लेकर विचार विमर्श किया।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026