Doordrishti News Logo

जोधपुर, मारवाड़ में होली के दूसरे दिन से घर-घर,प्रत्येक मोहोल्लों में गणगौर पूजन शुरू हो गया। गवर- इसर की प्रतिमा घर लाकर श्रंगारित कर रोज पूजन किया जा रहा है। इसी के साथ ही चैत्र मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी यानी शीतलासप्तमी से चैत्र मास शुक्ल पक्ष की तृतीया यानी चौत्र नवरात्रि की तीज पर आने वाली गणगौर तक मनाए जाने वाला घुड़ला पर्व भी महिलाओं द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है।

Enthusiasm of women in peak for gawar worship

जिसमें महिलाएं रोज सजधजकर घुड़ला अपने सिर पर धर कर मंगल गीत गाते हुए सामूहिक रूप से मौहल्ले में घूमती हुई अपने रिश्तेदारों व परिचितों के यहां जाती है । वहां अतिथि के रूप में उनका आदर सत्कार कर मान मनुहार की जा रही है। घुड़ने के दर्शन कर उस पर चढ़ावा चढ़ाते हुए लोक मंगल गीत गाते हुए सुख समृद्धि की मंगल कामना व प्रार्थना करती हैं।

Enthusiasm of women in peak for gawar worship

पाल रोड स्थित अमृतनगर जिंदल हाउस में गीता माछर के संयोजन में क्षेत्र की महिलाएं सामूहिक गवर पूजन कर रही हैं। इस अवसर पर महिलाएं रोज सजधज कर सरकारी गाइड लाइन की पालना के साथ सामूहिक गवर पूजन कर रही हैं।इस अवसर पर ढोल-थाली की थाप पर महिलाएं गणगौर के गीतों पर नृत्य कर पूजन कर रही हैं।

गीता माछर ने बताया कि गवर पूजन कार्यक्रम में कंचन जाजू,निशा मालपाणी, रानू माछर,कमलेश गोयल,ख्याति जाजू,दरसन कंवर,दीप्ति अग्रवाल,मधु अग्रवाल,मीना लड्डड़, मीनाक्षी मोहता,मोनिका काला,सुरभि राठी,दिव्या राठी,दिव्या जिंदल,नैद्य पित्ती,रितिका,संगीता पित्ती और ज्योति लड्डड़ ने पूजन में भाग लिया।
उन्होंने बताया कि यह गवर पूजन गणगौर अनवरत जारी रहेगा।

Related posts:

चार श्राविकाओं ने व्हीलचेयर चलाते हुए दी 20 किलोमीटर तक सेवा

February 12, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

February 12, 2026

पटवारी चार हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

February 12, 2026

विकसित भारत के संकल्प में प्रदेश की सशक्त साझेदारी को आगे बढ़ाने वाला बजट-शेखावत

February 12, 2026

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026