People jammed Jodhpur-Jaipur highway, queues of vehicles were seen

लोगों ने किया जोधपुर-जयपुर हाईवे जाम,लगी वाहनों की कतारें

-शहर में भीषण पेयजल संकट

जोधपुर(डीडीन्यूज),शहर में बढ़ती गर्मी और इंदिरा गांधी नहर क्लोजर के बाद हर वर्ष पेयजल संकट गहरा जाता है। मगर जलदाय विभाग इस ओर ध्यान नहीं देता है। इस बार भी यही हाल शहर और आस पास के गांवों का हो रखा है। जलदाय विभाग लाख दावे कर रहा है पेयजल संकट नहीं आएगा। मगर विगत पंद्रह दिनों में शहर में पानी को लेकर त्राहि-त्राहि मची हुई है।

शहर के कई इलाके पेयजल संकट से बुरी तरह गुजर रहे है। आज सुबह जोधपुर जयपुर हाइवे पर ऐसा ही नजारा देखने को मिला पानी की मांग को लेकर लोग सडक़ पर उतर आए। हाइवे को जाम कर दिया। आने जाने वाले वाहन रुक गए। जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। विरोध स्वरूप महिलाएं भी सडक़ पर उतरीं और मटकियां फोडक़र प्रदर्शन किया।

शहर में गर्मी की दस्तक के साथ ही पेयजल आपूर्ति में कटौती करनी जलदाय विभाग ने शुरू कर दी थी और महिने में घोषित चार दिन और अघोषित छह दिन की कटौती के चलते पेयजल की समस्सया गहराती जा रही है। दूसरी तरफ जलदाय विभाग और डिस्कॉम की मिलीभगत कहे या शहरवासियों का दुर्भाग्य कि पेयजल आपूर्ति के समय अधिकांश क्षेत्रों में बिजली कटौती भी हो रही है।

आज सुबह भी बनाड़ क्षेत्र में पेयजल की अनियमित सप्लाई से परेशान लोगों के सब्र का प्याला छलक उठा और उन्होंने जोधपुर जयपुर हाईवे पर ही रास्ता जाम कर दिया। अचानक हुए रास्ता जाम की घटना से इस मुख्य सडक़ पर दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। पुलिस और प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश के प्रयास किए। इस दौरान आक्रोशित महिलाओं और क्षेत्रवासियों ने सडक़ पर जमकर मटकियां फोडक़र आक्रोश भी व्यक्त किया।

अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर -9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026