रेस्टोरेंट एवं कैफे की आड़ में हुक्का बार पकड़े
जोधपुर(डीडीन्यूज),रेस्टोरेंट एवं कैफे की आड़ में हुक्का बार पकड़े। शहर की शास्त्रीनगर एवं कुड़ी भगतासनी पुलिस ने रेस्टोरेंट एवं कैफे की आड़ में दो जगहों पर रेड देकर हुक्का बार पकड़ा। संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वहां से हुक्का सामग्री को जब्त किया गया है।
इसे भी पढ़ें – अवैध शराब और चाकू के साथ दो गिरफ्तार
शास्त्रीनगर थाने के एएसआई चेतन कुमार ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि 7 सेक्टर न्यू पावर रोड पर एक रेस्टोरेंट में हुक्का बार चलाया जा रहा है। इस पर पुलिस की टीम ने रेस्टोरेंट पर छापा मारा। वहां संचालक मावडिय़ों की घाटी सूरसागर निवासी सुनील पुत्र नैनाराम भील को पकड़ा गया और केस दर्ज किया गया।
रेस्टोरेंट से हुक्का सामग्री को जब्त किया गया। इसी तरह कुड़ी भगतासनी थानाधिकारी हमीरसिंह ने सेक्टर पांच में स्टार कैफे पर रेड दी और संचालक सेक्टर 8 ए निवासी जयरूपराम पुत्र खींयाराम जाट के खिलाफ केस दर्ज किया।
अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

