Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिले के फलोदी उपकारागार से चार दिन पहले एक साथ 16 बंदियों के फरार के बाद जोधपुर केंद्रीय कारागार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जेलों में मिलने वाली निषिद्ध सामग्री की तलाशी में गुरूवार को केंद्रीय कारागार में तलाशी ली गई। मगर किसी प्रकार की कोई निषिद्ध सामग्री नहीं मिल पाई।

पुलिस व जेल प्रशासन ने मिल कर गुरूवार को केंद्रीय कारागार में तलाशी अभियान चलाया। दो घंटे से ज्यादा चले इस अभियान में हालांकि किसी प्रकार की कोई निषिद्ध सामग्री जेल या पुलिस प्रशासन के हाथ नहीं लगी है। जेल की बैरकों व वार्डों में प्रशासन के आलाधिकारियों की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया।

कार्रवाई को गोपनीय ढंग से किया गया। रात पुलिस ने कोई सामग्री मिलने की पुष्टि नहीं की। गौरतलब है कि चार दिन पहले फलोदी उपकारागार से 16 बंदी एक साथ भाग निकले थे। बंदियों ने सोची समझी साजिश के तहत घटनाक्रम को अंजाम दिया था। जिसके बाद से कैदियों और बंदियों के परिजनों के मेल मिलाप और फोन पर बात तक बंद करवा दी गई थी। हालांकि प्रशासन ने इसमें कोविड को लेकर बात कह दी थी। यह भी ज्ञात रहे कि सप्ताह भर पहले भी जेल में दो मोबाइल व चार्जर मिला था। प्रहरी ने उसे जब्त तक जेल प्रशासन को सौंप दिया था।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026