देशी कट्टे के साथ युवक को पकड़ा
स्टेटस बनाने के लिए लाया था हथियार
जोधपुर(डीडीन्यूज),देशी कट्टे के साथ युवक को पकड़ा।शहर की महामंदिर पुलिस ने एक युवक को देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया।
इसे भी पढ़ें – परिचित पर लगाया घर में चोरी का आरोप
आरोपी ने देशी कट्टा कुछ दिन पहले ही लिया था और अपना स्टेटस बनाने के लिए लाया था। आरोपी के खिलाफ पहले से ही मारपीट और लूट के प्रकरण दर्ज हैं।
महामंदिर थाने के एएसआई अमराराम गुरुवार को सांयकालीन गश्त पर थे। तब एक युवक सरस बूथ के पास भदवासिया क्षेत्र में संदिग्ध रूप से दिखा। उसकी तलाशी लिए जाने पर उसके पास एक देशी कट्टा मिला।
पुलिस ने युवक लखारा बाजार निवसी आकाश पुत्र रामाकिशन को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ रातानाडा, उदयमंदिर,सदर बाजार एवं सदर कोतवाली थाने में मारपीट एवं लूट के प्रकरण पहले से ही दर्ज हैं। मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं।
आप अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

