सम्भागीय आयुक्त किया ने आगोलाई पीएचसी का आकस्मिक निरीक्षण
ग़ैर हाज़िरों को नोटिस जारी करने के निर्देश
जोधपुर(डीडीन्यूज),सम्भागीय आयुक्त किया ने आगोलाई पीएचसी का आकस्मिक निरीक्षण। संभागीय आयुक्त डॉ.प्रतिभा सिंह ने गुरुवार को आगोलाई स्थित स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर अनुपस्थित को नोटिस देने के निर्देश दिए।संभागीय आयुक्त डॉ.प्रतिभा सिंह गुरुवार को फलोदी के देचू उपखंड में होने वाली जन सुनवाई में भाग लेने के लिए जाते समय मार्ग में आगोलाई स्थित पीएचसी का औचक निरीक्षण किया।
इसे भी पढ़ें – ऑनलाइन प्रक्रिया से मिलेगा जल कनेक्शन और मीटर
निरीक्षण प्रातः 10.30 बजे किया गया। इस दौरान केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ.संतोष चौधरी उपस्थित नहीं मिले तथा उपस्थित रजिस्टर में 1 अप्रैल से ही उनके हस्ताक्षर भी नहीं थे,इस पर संभागीय आयुक्त ने सीएमएचओ से डॉ.संतोष चौधरी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
संभागीय आयुक्त ने पीएचसी परिसर,लेबर रूम आदि का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने दवाई वितरण सहित विभिन्न चिकित्सकीय व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सालय में आए मरीजों से संवाद कर,व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

