Doordrishti News Logo

पांच दिन पहले होर्डिंग प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान,रात को पोस्टर फाड़े

  • दो बार पुलिस में दी गई रिपोर्ट
  • अब तक कार्रवाई नहीं
  • असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की जुगत में

जोधपुर(डीडीन्यूज),पांच दिन पहले होर्डिंग प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान,रात को पोस्टर फाड़े।शहर में इन दिनों धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन चरम पर है। रामनवमी महोत्सव,नवरात्र,गणगौरी तीज के साथ ईद पर्व मनाए जा रहे है। सामाजिक सौहार्द की मिसाल माने जाने जोधपुर शहर में कुछ आसामाजिक तत्व माहौल को बिगाडऩे की जुगत में हैं। 25 मार्च को शहर के अंदर श्रीराम मार्केट मोतीचौक में श्रीराम भगवान की फाइबर निर्मित प्रतिमा के होर्डिंग को नुकसान पहुंचाया गया था।

इसे भी पढ़िए – बजरी डंपर चालक ने रुकने के बजाए पुलिस की जीप को मारी टक्कर भाग गया

बीती रात यानी रविवार को फिर नई सडक़ चौराहा से लेकर घंटाघर के बीच में असामाजिक तत्वों ने रामनवमी महोत्सव के पोस्टरों को फाड़ दिया। तीन स्थानों पर यह पोस्टर फाड़े गए हैं। जिसको लेकर व्यापारियों में रोष है। आज फिर सदर बाजार पुलिस थाने में शिकायत दी गई है। एक सप्ताह में यह दूसरी बार हो गया है,मगर पुलिस अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर पाई है,जिसको लेकर भी व्यापारियों में आक्रोश है।

रविवार की रात को नई सडक़ से लेकर घंटाघर के बीच मार्ग पर रामनवमी जन्म महोत्सव के तीन पोस्टरों जो तीन विद्युल पोलों पर लगे थे। उन्हें किन्हीं असामाजिक तत्वों द्वारा फाड़ दिया गया। पता लगने पर आज सुबह नई सडक़ व्यापार संघ से जुड़े लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए सदर बाजार थाने में लिखित शिकायत दी है। इस बारे में कार्रवाई की मांग की है।सामाजिक सरोकार से जुड़े दशरथ प्रजापत,विश्व हिन्दू परिषद् के प्रदीप सांखला प्रमोद तरफ से शिकायत दी गई है।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026