जेल बैरक की दीवार में गाड़ कर रखा बिना बैटरी का मोबाइल मिला
जोधपुर(डीडीन्यूज),जेल बैरक की दीवार में गाड़ कर रखा बिना बैटरी का मोबाइल मिला। जोधपुर केंद्रीय कारागार में लगातार निषिद्ध सामग्री मिल रही है। जेल में मिलीभगत की आशंका के बीच तलाशी में एक बैरक की दीवार में गाड़ा हुआ बिना बैटरी का मोबाइल मिला है।
इसे भी पढ़ें – चोर घर के पिछले रास्ते खिड़की से घुसे,जेवरात नगदी पार
मोबाइल के ईएमआई नंबर भी नहीं है। अज्ञात शख्स के खिलाफ जेल उप कारापाल ने केस दर्ज करवाया है। रातानाडा थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि जोधपुर केेंद्रीय कारागार में जेल अधीक्षक के दिशा निर्देश पर तलाशी अभियान चलाया गया।
वार्ड संख्या 4 की बैरक नंबर 2 की दीवार में एक मोबाइल दिखाई दिया जो दीवार में गाड़ रखा था। मोबाइल बिना बैटरी का होने के साथ ईएमआई नंबर भी नहीं है। जेल उप कारापाल हनवंत सिंह की तरफ से अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

