चोर घर के पिछले रास्ते खिड़की से घुसे,जेवरात नगदी पार
परिवार मौताणें में व्यस्त
जोधपुर(डीडीन्यूज),चोर घर के पिछले रास्ते खिड़की से घुसे,जेवरात नगदी पार। निकटवर्ती नेतड़ा गांव में 23-24 मार्च की रात को एक सूने मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर घर के पिछले रास्ते से घुसे और नगदी एवं जेवरात चोरी कर ले गए। परिवार के लोग 200 मीटर दूर मौताणें वाले घर में व्यस्त थे। चोरी का पता लगने पर करवड़ थाने में इसकी रिपोर्ट दी गई।
इसे भी पढ़ें – दोस्त ने खाता न.देकर मदद की उसने भाई के साथ मिलकर की धोखाधड़ी
करवड़ पुलिस ने बताया कि नेतड़ा निवासी कन्हैयालाल पुत्र हजारी मल की भोजाई का निधन घर से दो सौ मीटर दूर हो रखा है। परिवार के लोग 23-24 मार्च को मौताणें वाले घर में व्यस्त थे। 25 की सुबह आए तो पता लगा कि घर में चोरी हो गई है।
चोर घर के पिछले रास्ते खिडक़ी को तोडक़र अंदर आए और वहां से अलमारी बक्सों से सोने की चूडिय़ां दो सेट,एक पाटला,सोने की लूंग जोड़ी,चांदी की तीन अंगुठियां, धर्मराज पूजा की मूर्ति के साथ वहां से 1.77 लाख नगद रुपए चोरी कर गए। चोरी की सूचना पर करवड़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। जांच हैडकांस्टेबल सुरेशचंद की तरफ से की जा रही है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

