Doordrishti News Logo

286 दिनों के बाद सुरक्षित धरती पर लौट आई सुनीता विलियम्स

  • आज प्रातः 3 बजकर 27 मिनट पर उतरा यान
  • भारतीय मूल की हैं सुनीता विलियम्स
  • 286 दिन बाद धरती पर लौटे अंतरिक्ष यात्री

फ्लोरिडा,अंतरिक्ष में अटके नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 286 दिन बाद बुधवार तड़के 3 बजकर 27 मिनट पर धरती सुरक्षित लौट आए हैं। सुनीता विलियम्स भारतीय मूल की हैं।अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री निक हेग तथा रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी उनके साथ थे।

इसे भी पढ़ें – पूर्व कुलपति प्रो गौड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार सुनीता और विल्मोर को लेकर लौटा यह यान बुधवार तड़के 3 बजकर 27 मिनट पर अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित समुद्र तल पर उतारा गया। इसमें मुख्य बात यह है कि इस मिशन में नासा के साथ एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स का भी उल्लेखनीय सहयोग रहा।

सुनीता विलियम्स की कुशलता पूर्वक वापसी के लिए भारत में परिजन यज्ञ-हवन तथा प्रार्थना कर रहे थे। गुजरात में अखंड ज्योति जलाई गई थी। फ्लोरिडा में स्पेस एक्स के ड्रैगन कैप्सूल से लौटे चारों अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी की नासा ने पुष्टि की। इसे वैज्ञानिक भाषा में सफल स्प्लैशडाउन बताया गया है।

सुनीता और विल्मोर को लेकर स्पेसएक्स क्रूड्रैगन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से मंगलवार प्रातः 8.15 बजे रवाना होकर बुधवार तड़के 3 बजकर 27 मिनट पर स्पेसएक्स के यान ने फ्लोरिडा समुद्र तट पर पानी में उतरा। कैप्सूल के पानी में लैंड होते ही इस ऑपरेशन से जुटे टीम के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। कैप्सूल के पृथ्वी पर पहुंचते ही इसे एक रिकवरी वेसल पर लिया गया। साइड खोलकर चारों अंतरिक्ष यात्रियों को बाहर निकाला। कमांडर निक हैग ग्राउंड क्रू की मदद से सबसे पहले ड्रैगन कैप्सूल से बाहर आए। इसके बाद सुनीता विलियम्स को बाहर निकाला गया।

कैप्सूल से बाहर निकलते हुए सुनीता ने हाथ हिला कर मुस्कुराते हुए धरती में गुरुत्वाकर्षण का आभास किया। बुच विल्मोर कैप्सूल से बाहर आने वाले अंतिम अंतरिक्ष यात्री थे। यह क्षण पूरी दुनिया के लिए ऐतिहासिक और अविस्मरणीय था। सुनीता व विल्मोर ने स्पेसएक्स के सीइओ एलन मस्क और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि सुनीता व विल्मोर को लेकर बोइंग का नया स्टार लाइनर कैप्सूल पांच जून 2024 को केप कैनवेरल से आइएसएस के लिए रवाना हुआ था। इन दोनों की यह अंतरिक्ष यात्रा सिर्फ एक सप्ताह की थी,लेकिन अंतरिक्ष यान से हीलियम के रिसाव और वेग में कमी के कारण वे लगभग नौ माह से अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे हुए रहे।

उनके फंसे होने के समाचार से उनकी कुशलता की चिंता पूरी दुनिया को होने लगी थी। लोग उनकी कुशलता की प्रार्थना कर रहे थे। भारत की बेटी सुनीता ने हर जरूरी मौकों की अपनी बेहतरीन तस्वीरें भेजकर, मैसेज भेजकर लोगों की चिंता कम कर दी और आशा बरकरार बनाए रखी। अंततः बुधवार 19 मार्च 2025 का वह ऐतिहासिक दिन आया जब वे सकुशल धरती पर लौट आई।

Related posts:

Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

रिश्तेदार ने बेटी को उठाकर ले जाने की दी धमकी

October 29, 2026