कार में बैठे युवक पर फायरिंग,घायलावस्था में पहुंचाया अस्पताल
- देर रात पुलिस पहुंची मौका स्थल पर
- साक्ष्य जुटाए
जोधपुर(डीडीन्यूज),कार में बैठे युवक पर फायरिंग, घायलावस्था में पहुंचाया अस्पताल। शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र हनुवंत हॉस्टल के सामने सोमवार की देर रात एक कार में बैठे युवक पर अज्ञात शख्स ने फायरिंग कर दी। फायरिंग से कार में बैठा युवक घायल हो गया।
इसे भी पढ़ें – झालामंड से लाई गई थी गौवंश से भरी लोडिंग टैक्सी,चार लोगों को शांतिभंग में पकड़ा
आवाज सुनकर आस पास के लोग एकत्र हो गए और बाद में घायल को बासनी के निजी अस्पताल लेकर गए। बाद में उसे एम्स अस्पताल लाया गया। इधर घटना की जानकारी मिलने के साथ ही पुलिस के आलाधिकरी मौके पर पहुंचे। देर रात तक पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही। आशंका है कि किसी रंजिशवश यह फायरिंग की गई है। घायल युवक किसी अधिवक्ता का पुत्र बताया जाता है।
जानकारी के अनुसार रात साढ़े 11 बजे के आस पास महामंदिर के हनुवंत गार्डन के सामने कार में बैठे दिगम्बर सिंह नाम के शख्स पर बाइक पर आए कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इधर गोली की चलने की आवाज सुनकर आस पास के लोग एकत्र हो गए। बाद में महामंदिर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल को अस्पताल भिजवाया गया।
देर रात तक हमलावरों की शिनाख्त नहीं हो पाई। फायरिंग किसी रंजिशवश होने का संदेह जताया जाता है। फिलहाल घायल के पर्चा बयान से ही स्पष्ट हो पाएगा। रात तक उसके बयान नहीं हो पाए। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाल रही है। घायल दिगम्बर सिंह के पिता अधिवक्ता बताए जाते हैं।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

