Doordrishti News Logo

ट्रक ने बाइक सवार पिता पुत्री को कुचला,मां बेटा घायल

जोधपुर,(डीडीन्यूज)।ट्रक ने बाइक सवार पिता पुत्री को कुचला,मां बेटा घायल। शहर के निकट आयुर्वेद विश्वविद्यालय स्थित निर्माणाधीन पुल पर बाइक सवार एक परिवार को ट्रक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिता पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई जबकि मां बेटा बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने कार्रवाई कर शव रिश्तेदारों को सौंपे।

इसे भी पढ़ें – नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ को दी बधाई

मामले घायल महिला की तरफ से एक ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। शवों का एमजीएच में पोस्टमार्टम कराया गया। मूलत : आसोप के मंगेरिया का रहने वाला धुलाराम प्रजापत अपनी पत्नी 30 वर्षीय शारदा,बेटी रितिका और पुत्र रितिक को लेकर बाइक से मंगेरिया गांव जा रहा था।

यह लोग जब आयुर्वेद विश्वविद्यालय के समीप निर्माणाधीन पुल पर चढ़े तब पीछे से आ रहे एक ट्रक के चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में चारों लोग बाइक से नीचे गिर गए। ट्रक का पहिया धुलाराम और उसकी बेटी रितिका के सिर से निकल गया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मां शारदा और बेटा रितिक बुरी तरह घायल हो गए। बाद में जन सहयोग से उन्हें उपचार के लिए एमजीएच भेजा गया। करवड़ पुलिस ने बताया कि मामले में मृतक की पत्नी शारदा प्रजापत ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। शवों का एमजीएच में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन के सुपुर्द किया गया। बेटी रितिका और उसकी मां शारदा उपचाराधीन है।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026