नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ को दी बधाई

  • शहर जिलाध्यक्ष पालीवाल व
    संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धानडिया ने दी बधाई
  • प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जिला अध्यक्ष पालीवाल

जोधपुर,(डीडीन्यूज)।नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ को दी बधाई। जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन कार्यक्रम में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर मदन राठौड निर्विरोध चुने गये। इसके साथ ही 25 राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की घोषणा भी की गई।

यह भी पढ़ें – घड़ियाली आंसू बहा रही है कांग्रेस-पालीवाल

भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने बताया कि मदन राठौड़ के प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा के पश्चात् बधाई का दौर शुरू हो गया कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी।

जिला अध्यक्ष पालीवाल ने नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को साफा,दुपट्टा पहनाकर बधाई देते हुए उनका स्वागत किया। जिला अध्यक्ष पालीवाल ने आशा व्यक्त की है राजस्थान में भाजपा संगठन राठौड़ के नेतृत्व में नई ऊंचाईयों को छुएगा और संगठन में मजबूती प्रदान होगी और आने वाले समय में नगर निगम, नगर निकाय व पंचायतों के चुनाव में भाजपा प्रचण्ड बहुत से जीत हासिल करेंगी।

संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने दी बधाई
भाजपा संगठन चुनाव पर्व के तहत मदन राठौड़ निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर जोधपुर संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने नवनिर्वाचित मदन राठौड़ को बधाई दी।

धाणदिया ने बताया कि उन्होंने नवनिर्वाचित मदन राठौड़ के साथ लम्बे समय तक संगठन का काम किया है जिसमें राजस्थान में भाजपा द्वारा निकाली गई परिवर्तन यात्रा में एक माह तक उनके साथ संगठन का काम किया एवं गुजरात के विधानसभा चुनाव में पाटन लोक सभा की चार विधानसभों में भी साथ में काम करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

उन्होंने बताया कि नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ शैली से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और आने वाले समय में उनके नेतृत्व में निकाय चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से बोर्ड बनायेगी।

Related posts: