Doordrishti News Logo

दंपत्ति को कार ने लिया चपेट में,पति की मौत पत्नी घायल

जोधपुर,(डीडीन्यूज)।दंपत्ति को कार ने लिया चपेट में,पति की मौत पत्नी घायल।शहर के निकटवर्ती बोरानाडा -डोली रोड पर बाइक सवार दंपत्ति को सामने से आ रही एक कार के चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में पति की मौत हो गई,जबकि उसकी पत्नी बुरी तरह घायल हो गई।

इसे भी पढ़ें – जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन 20 व 21 को रद्द रहेगी

दंपत्ति अपनी किराणा दुकान की तरफ जा रहा था। मामले में झंवर पुलिस ने कार्रवाई की और कार को जब्त करने के साथ चालक को गिरफ्तार किया। वक्त घटना चालक एक बार भाग गया था। पहचान कर उसे पकड़ा गया।

झंवर थाने के एएसआई महेंद्रसिंह ने बताया कि डोली झंवर निवासी 44 साल का चैनाराम पुत्र देवाराम पटेल किराणा की दुकान लगाता है। वह अपनी पत्नी के साथ दुकान के लिए बाइक लेकर निकला था। यह लोग जब बोरानाडा-डोली गांव रोड पर पहुंचे तब एक दुकान के सामने तेज गति से आई कार के चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया। दंपत्ति बुरी तरह घायल हो गया।

पति चैनाराम को अस्पताल लाए जाने के बाद उसकी मौत हो गई। उसकी पत्नी को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया,जहां उसकी हालत में सुधार बताया गया है। एएसआई महेंद्रसिंह ने बताया कि घटना के समय कार चालक अशोक सोलंकी मौके से भाग गया था।अब उसे गिरफ्तार किए जाने के साथ कार को भी जब्त कर लिया गया है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया गया। मृतक के भाई नवलाराम पटेल की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

Related posts:

सामने आया आवारा पशु कार पलटी खाई महिला की मौत

August 17, 2026

धरोहर और परंपरा को जीवत रखना हर व्यक्ति का कर्तव्य: सुथार

August 17, 2026

पुलिस हिरासत से भागा आरोपी ऑल्टो कार में पकड़ी अवैध शराब

August 17, 2026

पंचायती राज संस्थाओं के आरक्षण की लॉटरी अब 17 व 18 सितम्बर को

August 17, 2026

राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म 17 व 18 अगस्त को जोधपुर प्रवास पर

August 17, 2026

राजस्थान के 17 जिलों में 6453 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास

August 16, 2026

प्रदेश भर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 80 वां स्वाधीनता दिवस

August 16, 2026

सोमवार को निकलेगी नगरीय निकाय व पंचायतीराज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी

August 16, 2026

रामदेवरा मेले के मद्देनजर डीआरएम ने लिया पोकरण स्टेशन का जायजा

August 16, 2026