राजस्थान टूरिज़्म के लिए केंद्र से 2856.62 करोड़ स्वीकृत

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर को तीन वर्षों में 3386.51 लाख रुपए का अनुदान

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। राजस्थान टूरिज़्म को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने पर्यटन विकास योजनाओं के तहत राजस्थान को पिछले 3 वर्षों में 2856.62 करोड़ राशि स्वीकृत की। इसमे से 976.4 करोड़ धनराशि का वितरण किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें – राज्यपाल दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को जोधपुर आयेंगे

यह जानकारी संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राज्य सभा में आज एक प्रश्न के उत्तर में दी। इसमे प्रमुख रूप से तनोट कॉम्प्लेक्स,जैसलमर सेक्टर में सीमा पर्यटन के विकास हेतु सर्वाधिक 1767.66 करोड़ राशि स्वीकृत की गई,जिमसे 883.83 करोड़ राशि जारी की जा चुकी है।

इसी प्रकार नवलसागर झील,बूंदी में म्यूजिकल फाउंटेन एवं वाटर स्क्रीन मल्टीमीडिया आधारित प्रोजेक्शन शो की स्थापना के लिए आईटीडीसी के माध्यम से 925.67 करोड़ राशि स्वीकृत की गई,जिसमे से 92.57 करोड़ राशि को जारी किया जा चुका है।

स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत बूंदी जिले के आध्यात्मिक अनुभव, केशवरायपाटन परियोजना के लिए 17.37 करोड़ धन राशि स्वीकृत की गयी। एसएएससीआई योजना के तहत जयपुर में आमेर-नाहरगढ़ और आसपास के क्षेत्र का विकास परियोजना के लिए 49.31 करोड़ धन राशि व जल महल,जयपुर में विकास कार्य हेतु 96.61 31 करोड़ धन राशि स्वीकृत की गयी है।

पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विभिन्न पहलों के माध्यम से राजस्थान के विविध पर्यटन स्थलों और अनुभवों को प्रमोट करने के लिए राज्य सरकार को वित्तीय सहायता प्रदान करने के साथ वेबसाइट और सोशल मीडिया आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर रहा है।

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर को पिछले तीन वर्षों में 3386.51 लाख रुपए का अनुदान

संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पिछले तीन वर्षों में राजस्थान में लोक संस्कृति एवं धरोहर को बढ़ावा देने के लिए दिया गया।वर्ष 2023-24 में पश्चिमी क्षेत्र सांस्‍कृतिक केंद्र,उदयपुर से जुड़े 4411 लोक कलाकारों को 356.34 लाख रुपए का भी अनुदान प्रदान किया गया। यह जानकारी संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा के एक प्रश्न के उत्तर में आज दी। उन्होंने बताया कि देश में सात क्षेत्रीय सांस्‍कृतिक केंद्र स्थापित हैं।

राजस्थान के पश्चिम क्षेत्रीय सांस्‍कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा राजस्‍थान की संस्कृति और धरोहर को बढ़ावा देने के लिए अनेक स्कीम कार्यान्वित किए जा रहे हैं। वर्ष 2021-22 में पश्चिमी क्षेत्र सांस्‍कृतिक केंद्र,उदयपुर को 653.92 लाख रुपये,वर्ष 2022- 23 में 1452.49 लाख रुपए तथा वर्ष 2023-24 में 1280.10 लाख रुपए का अनुदान दिया गया।

राजस्थान सहित देश के पारंपरिक मेला उत्सवों को प्रोत्साहित करने के लिए,संस्कृति मंत्रालय द्वारा सांस्कृतिक समारोह और निर्माण अनुदान स्कीम (सीएफपीजी) संचालित की जाती है जिसके तहत संगोष्ठियों,सम्मेलनों,शोध, कार्य शालाओं, उत्सवों, प्रदर्शनियों,विचार गोष्ठियों,नृत्य,नाटक-रंगमंच,संगीत आदि के आयोजन के लिए संगठनों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। विगत तीन वर्षों के दौरान इस स्कीम के तहत राजस्थान में स्थित संगठनों को 227.25 लाख रुपए अनुदान दिया गया।

प्रदेश को पारंपरिक मेलों,उत्‍सवों को प्रोत्‍साहित करने के लिए,युवा प्रतिभावान कलाकारों को पुरस्कार, गुरु शिष्य परंपरा,रंगमंच नवीनीकरण,शोध और प्रलेखन, शिल्पग्राम,ऑक्टेव और राष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम पश्चिम क्षेत्रीय सांस्‍कृतिक केंद्र उदयपुर एवं अन्‍य क्षेत्रीय केंद्रों द्वारा आयोजित करता है।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026