डिस्कॉम से सेवानिवृत एक्सइएन को डिजिटल अरेस्ट कर शातिरों ने खाते में डलवाए 60 लाख

  • पुलिस ने बैंकों से संपर्क कर कुछ रुपए करवाए होल्ड
  • पीडि़त ने बुधवार को दी पुलिस में रिपोर्ट

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। डिस्कॉम से सेवानिवृत एक्सइएन को डिजिटल अरेस्ट कर शातिरों ने खाते में डलवाए 60 लाख।जोधपुर डिस्कॉम से सेवानिवृत एक्सइएन को शातिरों ने फ्रॉड केस में डिजिटल अरेस्ट कर 60 लाख रुपए की ठगी कर ली। घर में अकेले रहने वाले वृद्ध एक्सइएन ने कल किसी परिजन के आने पर घटनाक्रम बताया और पुलिस की शरण में पहुंचे।

इसे भी पढ़िए – राजस्थान टूरिज़्म के लिए केंद्र से 2856.62 करोड़ स्वीकृत

इस बारे में सरदादारपुरा पुलिस ने अग्रिम जांच आरंभ की है। मामला सामने के आने के बाद पुलिस ने बैंकों से संपर्क कर कुछ रुपए होल्ड भी करवाया है। थानाधिकारी शेषकरण बारहठ ने बताया कि सरदारपुरा नेहरू पार्क क्षेत्र में रहने वाले आरएसइबी से सेवानिवृत एक्सइएन अजीत राज पुत्र दूलेराज भंडारी की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

इनके अनुसार उनकी आयु 85 साल है। वे यहां पर जोधपुर में अकेले रहते हैं और परिवार के सदस्य बेटा बहू इत्यादि ब्यावर दिल्ली में रहते हैं। 2 फरवरी को उनके मोबाइल पर किसी शख्स ने वाट्सएप कॉल कर उन्हें जानकारी दी कि उनके खिलाफ फ्रॉड का केस है और उन्हें डिजिटल अरेस्ट किया जा रहा है। इसके बाद फिर उसी नंबर से कॉल आता है कि वह एक पुलिस अधिकारी बोल रहा है और खातों में जमा रुपए की जानकारी जुटाने की बात कहता है।

3 से 10 फरवरी तक शातिर उन्हें डिजिटल अरेस्ट रखते हैं वे उन्हें बताए अनुसार खातों में रुपए ट्रांसफर करने को कहते है। अजीत राज द्वारा आरजीटीएस के माध्यम से उनके खातों में अलग अलग किश्तों में 60 लाख रुपए डाल देते हैं। गुरूवार को परिवार का सदस्य जब उनसे मिलने आता है तो वे उन्हें इस बारे में बताते हैं। तब उनके साथ हुए फ्रॉड का पता लगता है। इस पर अजीतराज सरदारपुरा थाने पहुंचे और शातिरों के खिलाफ 60 लाख की धोखाधड़ी किए जाने का केस दर्ज करवाया।

थानाधिकारी शेषकरण ने बताया कि मामला सामने आने के बाद तुरंत बैंकों से संपर्क किया गया। जिन खातों में रुपए भेजे गए वहां से कुछ रुपयों को होल्ड भी करवाया गया है। इसमें एक बड़ी चेन जुड़ी है,उसका पता लगाने के लिए अग्रिम जांच की जा रही है।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026