दर्शनार्थ जसोल जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को ट्रेलर ने लिया चपेट में दो की मौत
एक के हाथ में लगी चोट
जोधपुर,(डीडी न्यूज)।दर्शनार्थ जसोल जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को ट्रेलर ने लिया चपेट में दो की मौत। शहर के निकट झंवर पुलिस थाना क्षेत्र में लूणावास गांव की सरहद में बाइक सवार तीन दोस्तों को सामने आ रहे एक ट्रेलर ने अपनी चपेट मेें ले लिया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई,जबकि तीसरा साथी घायल हो गया। जिसका अस्पताल मेें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
इसे भी पढ़िए – हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला गुरुवार को जोधपुर आयेंगे
मृतक व घायल जसोल माताजी दर्शन को जा रहे थे। तब बीच रास्ते यह हादसा हुआ। झंवर पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किए। ट्रेलर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। झंवर थाने के एएसआई गजेंद्र सिंह ने बताया कि राजीव गांधी कॉलोनी देवनगर के रहने वाले पूनमचंद जैन पुत्र मांगी लाल जैन,करण पुत्र सोहन वाल्मिकी और मूलत: रतलाम एमपी हाल राजीव गांधी कॉलोनी निवासी राकेश मीण पुत्र सुरेश मीणा बाइक लेकर जसोल माताजी दर्शन को जा रहे थे।
इनके पीछे अन्य साथीगण भी दूसरी बाइक लेकर चल रहे थे। यह लोग जब लूणावास गांव की सरहद में पहुंचे तब सामने से आ रहे एक ट्रेलर के चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में राकेश मीण और पूनमचंद की मौके पर ही मौत हो गई। करण वाल्मिकी उछल कर गिरने से उसका हाथ जख्मी हो गया।
इनकी बाइक के पीछे चल रहे करण के भाई अर्जुन वाल्मिकी आदि ने उन्हें संभाला तब तक दो की मौत हो चुकी थी। बाद मेें सूचना मिलने पर झंवर पुलिस मौके पर पहुंची और शव व घायल को अस्पताल पहुंचाया। एएसआई गजेंद्र सिंह ने बताया कि शवों को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। ट्रेलर चालक के खिलाफ घायल करण के भाई अर्जुन वाल्मिकी की तरफ से केस दर्ज कराया गया है। अग्रिम अनुसंधान जारी है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

