उम्मेद अस्पताल में मॉड्यूलर ओटी तैयार
जोधपुर,(डीडीन्यूज)। उम्मेद अस्पताल में मॉड्यूलर ओटी तैयार। उम्मेद अस्पताल में 1.85 करोड़ रुपए की लागत से दो अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बनकर तैयार हो चुके हैं। इस ऑपरेशन थिएटर की खासियत ये है कि ये इंफेक्शन रहित हैं। इनमें ऑटो ओपन व क्लोजर सिस्टम रहेगा। इनमें एडवांस लाइटें व वाटर टैप्स आदि की भी अत्याधुनिक सुविधाएं रहेगी।
इसे भी पढ़ें – पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंचीं जोधपुर
राज्य सरकार व प्रशासन से जल्द हरी झंडी मिलते ही डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के नेतृत्व में उम्मेद अस्पताल इन्हें जल्द शुरू कर देगा। इनमें कंपलीट साउंड प्रूफ,पॉजिटिव एयर फिल्टर व हैफा फिल्टर जैसी सुविधाएं हैं। अस्पताल में ऑपेरशन कराने वाली महिलाएं व प्रसूताओं को किसी प्रकार के संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा। इस संक्रमण से डॉक्टरों का भी बचाव होगा। अधीक्षक डॉ.अफजल हकीम ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जल्दी ही इन्हें शुरू किया जाएगा।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

