मुख्यमंत्री भजनलाल विधायक पुत्र के आशीर्वाद समारोह में हुए शामिल
- शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ के पुत्र भानु प्रताप सिंह को दिया आशीर्वाद
- कई दिग्गज नेता पहुंचे आशीर्वाद समारोह में
जोधपुर,(डीडीन्यूज)। शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ के पुत्र भानु प्रताप सिंह का आशीर्वाद समारोह गुरुवार शाम डाराफार्म हाउस पर आयोजित किया गया। इस समारोह में देश व राज्य के कई दिग्गज नेता शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें – उम्मेद अस्पताल में मॉड्यूलर ओटी तैयार
प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शाम को जोधपुर पहुंचे और सीधे डारा फार्म हाउस पहुंचे। मुख्यमंत्री के यहां पहुंचने पर शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने अगवानी की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्वागत करने के साथ बिना दहेज, बिना किसी फिजूल खर्ची के विवाह करने की दी जानकारी दी गई।
विवाह के बाद 15 लाख से अधिक की राशि बालिका शिक्षा और समाज को देने की देने की जानकारी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दी। मुख्य मंत्री ने वर-वधु को आशीर्वाद देकर विवाह की शुभकामनाएं दी। राजस्थान सरकार के कई मंत्री और विधायक कार्यक्रम में मौजूद थे। राजनेताओं के अलावा समाजसेवी और उद्योगपति,गांव के प्रधान, सरपंच,ग्राम सेवक व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने वरवधू को शुभकामनाएं दी।
समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया,केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत,संसदीय आर्य मंत्री जोगाराम पटेल,पूर्व सांसद गजसिंह, हेमलता राजे,राजेंद्र सिंह राठड़,जीव जंतु बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व सांसद जशवंत सिंह विश्नोई, जेडीए पूर्व अध्यक्ष डॉ प्रो.महेंद्र सिंह राठौड़,मानवेन्द्र सिंह जसोल सहित कई नेता पहुंचे।
Related posts:

उत्तराखंड के गढ़वाल में पुल से नदी में गिरी बस आठ की मौत 26 घायल

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

