झंवर एसएचओ 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

  • पासपोर्ट कार्यालय के नजदीक पकड़ा
  • मामला रफादफा करने की एवज में ली रिश्वत

जोधपुर,(डीडीन्यूज)। झंवर एसएचओ 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने जोधपुर कमिश्ररेट के जिला पश्चिम में झंवर में कार्यरत थानाधिकारी मूलाराम चौधरी को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।

इसे भी पढ़ें – जरूरतमंदों को कंबल व कच्ची भोजन सामग्री वितरित

उन्होंने पीडि़त से मारपीट के प्रकरण में मामला रफादफा करने की एवज में यह रिश्वत मांगी थी। इसका सत्यापन करवाने के बाद आज ट्रैप का आयोजन कर पकड़ा जा सका। ब्यूरो के उपाधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी कि उसके खिलाफ झंवर थाने में मारपीट का प्रकरण दर्ज हो रखा है। पुलिस इसमें कार्रवाई नहीं कर रही है।

थानाधिकारी उससे मामले को रफादफा करने की एवज में 50 हजार की रिश्वत मांग रहे हैं। उपाधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने बताया कि शिकायत का सत्यापन कराने पर सही पाया गया। इस पर आज परिवादी को पासपोर्ट कार्यालय के नजदीक बुलाया गया। जहां पर एसएचओ झंवर मूलाराम चौधरी पहुंचे और परिवादी से 50 हजार की रिश्वत ली।

उसी समय एसीबी ने इशारा पाकर दबिश दी और उन्हें पकड़ा जा सका। एसएचओ ने खुद को कोर्ट जाने का बताया और जाकर आने को बोला था। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है। रात तक उनके कार्यालय आदि की तलाशी ली जा रही थी।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026